पेयजलापूर्ति पाइपलाइन फटी – प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जल सप्लाई का आदेश
हैदराबाद, मणिकोंडा में तड़के 1200 मिमी डाया पीएससी ग्रेविटी मेन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गयी। आपातकालीन मरम्मत कार्य तत्काल शुरू किये गये। जलबोर्ड के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी ने मणिकोंडा का दौरा कर फटी पाइप लाइन के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर निर्देश दिये कि पाइपलाइन विस्तार कार्य पूर्ण होते ही सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा किया जाए।
प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि लीकेज के कारण जल आपूर्ति बाधित क्षेत्रों में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाए। यथासंभव शीघ्र कार्य पूर्ण कर जल आपूर्ति को पुनः बहाल करने के निर्देश उन्होंने दिए। खानापुर से बोजागुट्टा तक जाने वाली 1200 मिमी डाया की पीएससी ग्रेविटी मेन पाइपलाइन तड़के मणिकोंडा के नागुलम्मा मंदिर के समीप फट गयी थी।
यह भी पढ़ें… चुनाव आयोग तक पहुँचा काव्या के दोहरे मतदान का मामला
सूचना मिलते ही अधिक जल की बर्बादी रोकने के लिए सिंगापुर और खानापुर से जल आपूर्ति को तत्काल रोक दिया गया। मरम्मत कार्यों को आपातकालीन आधार पर लेते हुए पुनर्स्थापन कार्य प्रारंभ किए गए। क्षतिग्रस्त पाइप भाग को 1150 मि.मी. व्यास के एमएस बैरल्स को स्थापित कर बदलने का कार्य किया जा रहा है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात जल आपूर्ति को चरणबद्ध तरीके से पुन बहाल किया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में गंडिपेट, कोकापेट, नारसिंगी, मंचीरेवुला, पुप्पलगुड़ा, खानापुर, मणिकोंडा, शेखपेट रिज़र्वायर कमांड क्षेत्र के कुछ इलाके एवं बोजगुट्टा रिज़र्वायर कमांड क्षेत्र के इलाके शामिल हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



