बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में भव्य सहस्त्र भोग महाअन्नकूट महाप्रसादी कार्यक्रम आयोजित

हैदराबाद, बी.ए.पी.एस. स्वामीनारायण मंदिर के तत्वावधान में दीपावली एवं नूतन वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सहस्त्र भोग अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया। आत्मचिन्तन स्वामीजी के सान्निध्य में भव्याति भव्य अन्नकूट महाप्रसादी, गोवर्धन पूजा का आयोजन रसुलपूरा स्थित बी.ए.पी.एस. स्वामीनारायण मंदिर में किया गया। तत्पश्चात महाआरती, उत्सव दर्शन एवं महाप्रसादी भोग का वितरण किया गया।

भक्तों को संबोधित करते हुए आत्मचिन्तन स्वामीजी ने कहा कि बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर ने भक्ति और कृतज्ञता के साथ अन्नकूट उत्सव मनाया। अन्नकूट उत्सव श्री अक्षर पुरुषोत्तम महाराज के प्रति कृतज्ञता और भक्ति की हार्दिक पेशकश है। अवसर पर भगवान को 1000 से ज्यादा शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का भोग लगाया गया। यह जीवंत त्यौहार कई हिन्दुओं के लिए नए साल का प्रतीक है। छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक लगभग 300 समर्पित स्वयंसेवकों ने उत्सव के लिए मंदिर को तैयार करने स्वैच्छिक सेवा का योगदान दिया।

स्वामीजी ने कहा कि भारतीय भक्ति परंपरा में भगवान को भोग अर्पण करना एक महात्म्य है। अपने प्रियतम ईष्टदेव को इच्छित व्यंजनों का भोग लगाकर भक्त भगवान की भक्ति का दिव्य आनंद प्राप्त करता है। भगवान के प्रसादिक भोग का स्वाद चखकर भक्त धन्यता का अनुभव करता है। इसी भाव से हर साल नूतन वर्ष के प्रारंभ में भगवान के समक्ष भव्य अन्नकूट का भोग लगाकर भक्तजन आनंद मनाते हैं।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में उत्साह के साथ मनायी गयी दीपावली

बीएपीएस अन्नकूट उत्सव में भक्त और अतिथियों की उपस्थिति

विमलमुनिदास स्वामीजी ने कहा कि हर उत्सव अपनी संस्कृति का अभिन्न अंग है। हर उत्सव जीवन में उत्तम संदेश देता है। शास्त्र और महापुरुषों ने उत्सव का प्रवर्तन किया है। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था एक आध्यात्मिक, स्वयंसेवक संचालित फेलोशिप है, जो आस्था, सेवा और वैश्विक सद्भाव के सनातन हिन्दू मूल्यों को बढ़ावा देकर व्यक्तिगत विकास के माध्यम से समाज को बेहतर बनाने के लिए समर्पित है।

बीएपीएस संस्था गांधीनगर, नई दिल्ली और न्यू जर्सी, अमेरिका में अक्षरधाम मंदिरों के साथ अबू धाबी में पहले हिन्दू मंदिर के लिए व्यापक रूप से प्रसिद्ध है। अन्नकूट उत्सव में लगभग 6,000 भक्तों ने भाग लिया। आत्मचिंतनदास स्वामीजी, विमलमुनिदास, हरिनिष्टदास, विवेकवत्सलदास, सहित अन्य संतों ने विश्व शांति, सद्भाव, स्वास्थ्य और मानवता की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बड़ी संख्या में भक्तो ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, मलकाजगिरी सांसद ईटेला राजेन्द्र, लव फॉर काऊ फाउंडेशन के चेयरमेन जसमत पटेल, श्री गुजराती सेवा मंडल के ट्रस्टी जसभाई पटेल, प्राणी मित्र रमेश जागीरदार मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक मंत्री रिद्धीश जागीरदार, श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज चेयरमैन कांतिलाल गोराणी, रसूलपुरा जैन संघ के अविनाश भंडारी, मुकेश कटारिया, गुजराती ब्राह्मण समाज अध्यक्ष तरुण महेता, पूर्व वार्ड मेंबर केशव रेड्डी, नामधारी ग्रुप के चेयरमैन सूरत सिंह मल्होत्रा, टॉलीवुड आर्टिस्ट सेलवराज, कान्हा शांतिवनम् निदेशक विनीत, समाजसेवी चेतन अग्रवाल बिकानेरवाला व अन्य ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button