भजनों की गूंज में निकली भव्य श्री श्याम रथ शोभायात्रा
हैदराबाद, श्री श्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा चारमीनार स्थित महादेव मंदिर प्रांगण से निकाली गई भव्य द्वितीय श्री श्याम रथ शोभायात्रा में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की गंगा बहाते हुए वातावरण में श्याम का रंग घोल दिया। यात्रा में 3,100 से अधिक भक्तों ने निशान के साथ एवं बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लिया। मार्ग में विभिन्न संस्थाओं के मंचो से भक्तों का स्वागत पुष्पों की वर्षा कर किया गया। साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया।



































फाल्गुण मास के उपलक्ष्य में चारमीनार स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर से पूजा के पश्चात रथ पर श्री श्याम बाबा एवं लड्डू गोपाल को विराजमान किया गया। श्री श्याम रथ शोभायात्रा बाबा की अर्जी, मोर छड़ी से सुशोभित निशान के साथ सूरजगढ़ के निशान, गंगा आरती के पश्चात गाजे-बाजे के साथ आरंभ हुई। विशेष अतिथि एवं भजन गायक कन्हैया मित्तल, भाग्यनगर के राजू मुरारी दाहिमा, सुनील शर्मा, दीपेश जोशी, दीपक कुमार कोटा, गौतम शर्मा दूनी (जयपुर), शुभम अग्रवाल, अनुराग भूतड़ा, चेतन दाहिमा, संदीप चांडक, विक्रम चंदन, अंशुल कोठारी, निलेश शर्मा, हर्ष बंसल, शिवम शर्मा, सोमाश्री, शुभाश्री द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए।
चारमीनार से काचीगुड़ा तक भव्य यात्रा निकली
अवसर पर महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा रंगोली मांडी गई। भाग्यलक्ष्मी मंदिर, चारमीनार से आरंभ हुई यात्रा गुलजार हाउस, घाँसी बाजार, एम.बी. टॉवर्स, सिटी कॉलेज, बेगम बाजार छतरी, सिद्दिअंबर बाजार, शंकरशेर होटल रोड, गौलीगुड़ा राम मंदिर, एम.जी. बस स्टैंड रोड, चादरघाट, निम्बोली अड्डा होते हुए काचीगुड़ा स्थित श्री श्याम मंदिर में संपन्न हुई। 3100 से अधिक निशान बाबा को भक्तों द्वारा श्रद्धा-भक्ति के साथ समर्पित किए गए।
कार्यक्रम में श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के मंत्री एवं रथयात्रा के चेयरमैन इन्द्रकरण अग्रवाल, शोभायात्रा सहयोगी पंच परिवार टीबा बसईवाले के राजेश गोयल, विशेष अतिथि अग्रवाल समाज तेलंगाना के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के सह-मंत्री एवं रथ शोभायात्रा के वाइस चेयरमैन रामदेव अग्रवाल, समिति के सदस्य एवं रथ शोभायात्रा के वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम गोयल, श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष चन्द्रकांत डाकोतिया, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार बड़ेगाँववाले, सहमंत्री राजकुमार विग, कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल, सदस्य मधुसूदन सौंथलिया, अमित अग्रवाल ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में विश्वनाथ टिबडेवाल, सदस्य व रथ शोभायात्रा संयोजक श्याम सुन्दर डालिया, रथ शोभायात्रा संयोजक संदीप गोयल, रामप्रसाद अग्रवाल, प्रमोद कुमार, राजेश अग्रवाल, जगदीश प्रसाद डाकोतिया, सुरेश कुमार अग्रवाल, रवि गोयल, महेन्द्र सिग्नोड़िया, मुनीष सिग्नोड़िया, अंजनी कुमार अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राकेश कुमार जालान, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, सलाहकार राम कुमार गोयल, प्रमोद कुमार केड़िया, रथ शोभायात्रा संयोजक रामनिरंजन अग्रवाल (एमपीएल), संतोष अग्रवाल, नरसिंग जायसवाल, जीवन भाटी, सुशील अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, गोविन्द पोद्दार, रामनिवास बंसल सहित अन्यों ने सहयोग प्रदान किया।
भाग्यशाली विजेताओं को स्कूटर व एलईडी टीवी पुरस्कार
श्री श्याम रथ शोभायात्रा चेयरमैन इंद्रकरण अग्रवाल, वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तमदास गोयल व रामदेव अग्रवाल ने मंडलों का अभिनंदन करते हुए यात्रा की अपार सफलता के लिए सहयोगी मंडलों, सहयोगियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों का आभार जताया। इसी क्रम में शाम को निशान कूपन पर लक्की ड्रॉ निकाले गये। इसके तहत प्रथम भाग्यशाली विजेता को होंडा एक्टिवा स्कूटर, द्वितीय विजेता को 60 इंच का एलईडी टीवी प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त दस चाँदी के सिक्कों के लिए भी लक्की ड्रॉ निकाले गये। शोभायात्रा का मार्ग में सेठ गुलाबराय कांतिलाल सेवा निधि ट्रस्ट (जल सेवा), श्री श्याम मंदिर मंगला आरती ग्रुप, मोती बाजार, घाँसी बाजार, राधे राधे ग्रुप, लाड़ले श्यामजी के, कृष्ण गोपाल सेवा समिति, हिन्दू धर्म परिवार, जीवन मेडिकल, खोखरवाड़ी नवयुवका संघ भाग्यनगर, जय श्री श्याम-श्याम मेरे श्याम, श्री श्याम सुमन हैदराबाद ट्रस्ट (धर्मशाला), राम भक्त हनुमान मंडल, संस्कार एक धारा बांके बिहारी सेवा समिति, श्री श्याम सेलेक्शन, श्री श्याम धणी मित्र मंडल मुरलीनगर, हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, राधे राधे फ्रेंड्स क्लब, श्री श्याम सत्संग समिति मलकपेट, श्री श्याम युवा मंडल (भाग्यनगर), हम लाड़ले सांवरिया के, विष्णु अग्रवाल, श्री श्याम मित्र मंडल सूरजगड़ निशान अत्तापुर, श्याम प्रेम (हनमकोंडा) सहित अन्यों ने मंच लगाकर पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया।
यह भी पढ़ें… महाशिवरात्रि पर नंदी पूजा का आह्वान, गोवंश संरक्षण पर जोर
श्याम प्रेमी संगठनों ने मिलकर बढ़ाया भक्ति उत्साह
कार्यक्रम में नगरद्वय की प्रमुख श्याम प्रेमी संस्थाओं श्री श्याम सत्संग समिति, जयश्री श्याम श्याम मेरे श्याम समिति, श्री सात युवा समिति, शिवम मित्र मंडल (अत्तापुर), हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, श्याम के लाड़ले, ओम जय श्री श्याम मित्र मंडल, श्याम भरोसे सेवा समिति, श्याम बिहारी के चेले समिति, लाड़ले श्यामजी के, हम सेवादार हैं, मासिक श्याम निशान समिति, जयश्री श्याम मित्र मंडल, श्री श्याम दानी मित्र मंडल, श्री खाटू श्याम मित्र मंडल, सबसे प्यारे श्याम हमारे, श्री बांके बिहारी सेवा समिति, लखदातार परिवार 2, लखदातार परिवार ने सहयोग दिया।
कार्यक्रम में श्री श्याम मित्र मंडल, श्री श्याम सेवक परिवार, श्याम युवा मंडल, ओम जय श्री श्याम समिति, सांवरिया भक्त मंडल, श्री श्याम परिवार, सांवरे के बांवरे, सेवादार श्याम के, सबका सहारा श्याम सरकार, श्री राम श्याम मित्र मंडल सुचित्रा, बाबा तू मेरा और मैं तेरा, श्री श्याम सखा मंडल लाल बजार, श्याम दिवाने, तीन बाण धारी, अर्जी हमारी मर्जी तुम्हारी, मोरछड़ी वाले श्याम के दिवाने, लाड़ले श्यामजी के भक्त मंडल, श्याम के प्यारे, श्री श्याम प्रेमी, हम दो श्याम प्रेमी, श्री श्याम सेवा परिवार (शमशेरगंज), श्याम सेवादार, अपनी सरकार श्याम सरकार, हम लाड़ले सांवरिया के, श्री भाग्यनगर कमेटी, बेला चंदुलाल, श्री श्याम युवा समिति अत्तापुर, म्हारो दानी श्री श्याम दानी शिवरामपल्ली, सांवरिया ताली कीर्तन मंडल, प्रभुदयाल पंच परिवार टीबा बसईवाले सहित अन्य ने सहयोग दिया।
रथ शोभा यात्रा में पूर्व मंत्री एवं विधायक तलसानी श्रीनिवास यादव, एसीपी चारमीनार पी. चन्द्रशेखर, भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति के डॉ. भगवंत राव, महेश बैंक के वाइस चेयरमैन गोविन्द राठी, श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत डाकोतिया, अग्रवाल समाज तेलंगाना के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, भजन गायक कन्हैया मित्तल सहित स्थानीय भजन गायकों का स्वागत किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



