जन सेवा संघ की बैठक आयोजित

हैदराबाद, जन सेवा संघ केंद्रीय समिति तथा संचालन समिति की बैठक का आयोजन संस्था के केंद्रीय कार्यालय में किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय समिति की बैठक में संस्था के मारेडपल्ली स्थित नए कार्यालय की व्यवस्थाओं तथा कार्यालय से संचालित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तृत चर्चा हुई।

कोषाध्यक्ष बिनीत सिंह द्वारा संस्था में दर्ज नई समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए उनके निदान के बारे में विस्तृत विचार विमर्श किया गया जिस पर अध्यक्ष आर पी सिंह ने अपने सुझाव देते हुए त्वरित कार्यवाही के लिए दिशा निर्देश दिये। संस्था में होने वाले मासिक आय व्यय पर पूर्ण चर्चा की गई। संचालन समिति के संचालक मदनलाल रावल द्वारा मासिक गतिविधियों की जानकारी सभी के समक्ष रखी गयी।

यह भी पढ़ें… श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 1 जुलाई से

सदस्यों द्वारा संस्था को दिए जाने वाले सहयोग की जानकारी प्राप्त करते हुए आभार व्यक्त किया गया। संचालन समिति के सदस्यों द्वारा किए जा रहे अविरल सहयोग पर खुशी व्यक्त करते हुए सदस्यों को इसे सुचारू रूप से जारी रखने का आह्वान किया गया।

बैठक में सीताराम ठाकुर ने छठ पूजा घाटों की तैयारी का पूर्ण विवरण प्रस्तुत करते हुए आशा व्यक्त की कि तेलंगाना सरकार एवं अधिकारियों के सहयोग से इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा ताकि अगली छठ पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा सके। बैठक में संचालन समिति के संयोजक मदनलाल रावल, संघ अध्यक्ष आर पी सिंह, बिनीत सिंह, सीताराम ठाकुर, पी पी पांडेय, राधेश्याम राय यादव, मोहम्मद मुनव्वर आदि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button