अपार्टमेंट में नग्न व्यक्ति ने फैलाई दहशत, रातभर दरवाजे खटखटाता रहा आरोपी

हैदराबाद, नगर मलकपेट इलाके में एक अपार्टमेंट में नग्न अवस्था में व्यक्ति की हरकतों से निवासियों में दहशत फैल गई। देरी से प्रकाश में आई यह घटना 14 अप्रैल तड़के करीब 3:05 बजे की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वेस्ट प्रशांत नगर कॉलोनी स्थित गंगाधर अपार्टमेंट के निवासी रोहन रेड्डी ने मलकपेट पुलिस से शिकायत में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति नग्न अवस्था में अपार्टमेंट परिसर में घुस आया और आपत्तिजनक व्यवहार करने लगा। आरोपी ने अपार्टमेंट के करीब 30 फ्लैट्स के दरवाजे खटखटाए और अंदर घुसने की कोशिश की। उसकी संदिग्ध हरकतों और हालत को देखकर निवासी भयभीत हो गए। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : आर्थिक तंगी के कारण दो लोगों ने की खुदकुशी
घटना की पूरी हरकत अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी एक नीले रंग की स्विफ्ट कार से पीछे के रास्ते से आता दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में वह दरवाजा खटखटाने के बाद भागता हुआ नजर आता है। मलकपेट पुलिस भारतीय न्याय संहिता की धारा 292 (सार्वजनिक अशांति), 296 (अश्लील हरकतें) और 329(4) (घर में अनाधिकृत प्रवेश) के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






