बेंगलुरू से हैदराबाद आ रही निजी बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित

महबूबनगर, राज्य के महबूबनगर में बेंगलुरू से हैदराबाद आ रही बस में आग लगने की वजह से कई यात्रियों की जान आफत में आ गई। बस चालक की चुस्ती की वजह से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

महबूबनगर में घटी बस में आग लगने की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह सलीम ट्रैवेल्स की बस बेंगलुरू से यात्रियों को लेकर हैदराबाद आ रही थी। इसी दौरान हैदराबाद से 100 किलोमीटर दूर जेडचर्ला में बस का टायर फट गया, जिससे बस में आग लग गई। बस के सामने वाले हिस्से में आग लगते ही चालक ने एक किनारे बस को रोक दिया। इसके बाद यात्रियों को तेजी से बस से नीचे उतारा गया। घटना में बस और यात्रियों के सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गये। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

अब आपके लिए ‘डेली हिंदी मिलाप‘ द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook ,  Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button