जग्तियाल जनसभा को सफल बनाने केटीआर ने नियुक्त किए प्रभारी
हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कल्वाकुंट्ला तारक रामाराव ने जग्तियाल में 20 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर प्रभारियों को नियुक्त किया है।
बीआरएस प्रमुख व मुख्य विपक्षी नेता केसीआर इस जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इसे प्रतिष्ठात्मक रूप से ले रही पार्टी ने करीब 1 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है, इसलिए वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाया गया है। केटीआर ने जनगाम विधायक पल्ला राजेश्वर रेड्डी को जग्तियाल, बालकोंडा विधायक व पूर्व मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी को कोरूट्ला, विधान परिषद सदस्य तक्कलापल्ली रवींदर राव को धर्मपुरी, पूर्व विधायक बाल्का सुमन को वेमुलवाड़ा, पूर्व विधायक पेद्दी सुदर्शन रेड्डी को चोप्पादंडी निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया है।
यह भी पढ़ें… 5 करोड़ से अधिक लोगों ने देखी भूभारती वेबसाइट : पोंगुलेटी श्रीनिवास
इनके अलावा जनसमीकरण, प्रांगण प्रबंधों व व्यवस्था की जिम्मेदारी बीआरएस के वरिष्ठ नेता ग्यादरी बालमल्लू व मारेड्डी श्रीनिवास रेड्डी को दी गई है। केटीआर ने सभी से समन्वय बनाकर जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



