टीजीसीएचई अध्यक्ष से मिला सैन डिएगो यूनिवर्सिटी का दल
हैदराबाद, सैन डिएगो यूनिवर्सिटी, यूएसएके उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद (टीजीसीएचई) के अध्यक्ष प्रोफेसर वी. बालकिस्ता रेड्डी और सचिव प्रो. श्रीराम वेंकटेश से भेंट की। इस मुलाकात का उद्देश्य संकाय विकास, छात्र गतिशीलता और प्रौद्योगिकी-संचालित प्रशासन प्रणाली में संभावित सहयोग अवसरों पर चर्चा करना था।
सैन डिएगो यूनिवर्सिटी तथाटीजीसीएचई के बीच हुई यह बैठक तेलंगाना राज्य तथा वैश्विक संस्थानों के बीच शैक्षणिक साझेदारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम थी। इसमें एमएस एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एमएस एप्लाइड डेटा साइंटिस्ट, एमएस साइबर सिक्योरिटी इंजीनियरिंग और एमएस साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशंस एंड लीडरशिप जैसे मास्टर्स प्रोग्राम; संकाय प्रशिक्षण और शैक्षणिक नेतफत्व विकास के लिए दीर्घकालिक साझेदारी; संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं और आईपीआर; संयुक्त अनुसंधान प्रकाशन सहित एंटरप्रेन्योशिप, छात्र इंटर्नशिप तथा हैकथॉन आदि विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में तेलंगाना के मेधावी छात्रों के लिए विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों तक पहुंच प्राप्त करने के लिए अवसर बनाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रवफत्ति प्राप्तकर्ताओं और उनके अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों का आकलन करने पर भी चर्चा की गई। ताकि योग्य छात्र बेहतर वैश्विक शिक्षा अवसरों से लाभान्वित हो सकें।
यह भी पढ़ें… लॉ सेट तथा पीजीएल सेट के नतीजे घोषित
शिक्षा में वैश्विक सहयोग का नया अध्याय
अवसर पर प्रो. वी. बालकिस्ता रेड्डी ने सार्थक वैश्विक शैक्षणिक साझेदारी बनाने के महत्व पर जोर दिया। संकाय सशक्तिकरण, छात्र गतिशीलता और प्रशासनिक कौशल हमारे उच्च शिक्षा दृष्टिकोण के आवश्यक स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना शिक्षा के वैश्विक मानकों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में सैन डिएगो यूनिवर्सिटी के साथ सहयोग हमारे लिए हर्ष का विषय है। यह बैठक तेलंगाना के शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को वैश्विक बनाने के प्रयासों में एक मील का पत्थर है, जो राज्य के अंतरराष्ट्रीयकरण, कौशल विकास और सार्वजनिक सेवा में नवाचार के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।
सैन डिएगो यूनिवर्सिटी के शिले-मार्कोस स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के डीन डॉ. चेल रॉबर्ट्स ने कहा कि अमेरिका में हम शिक्षा के माध्यम से वैश्विक सेतु बनाने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि ससार्वजनिक शिक्षा और क्षमता निर्माण में नवाचार के लिए तेलंगाना की प्रतिबद्धता समावेशी, भविष्य के लिए तैयार सीखने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। हम ऐसे प्रभावशाली कार्यक्रमों को सह-विकसित करने के लिए तत्पर हैं, जो संकाय और छात्रों दोनों को लाभान्वित करते हैं।
सैन डिएगो यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल में यूएसडी स्कूल ऑफ लॉ के प्रो. रॉबर्ट शापिरो, शिले-मैक्रोस स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के डॉ. जीबी सिंह तथा सहायक सेवाओं के सहायक उपाध्यक्ष आंद्रे मैली शामिल थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



