अभय सिंह पहली बार पीएसए ‘गोल्ड-लेवल’ टूर्नामेंट क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Ad

नयी दिल्ली, भारत के अभय सिंह ने ज्यूरिख में खेले जा रहे ‘ग्रासहॉपर कप’ स्क्वैश टूर्नामेंट में मिस्र के विश्व नंबर 13 अली अबू एलेइनिन को हराकर पहली बार पीएसए ‘गोल्ड लेवल’ की प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज अभय दूसरे दौर के पहले गेम में 5-8 से पीछे चल रहे थे। उन्होंने हालांकि शानदार वापसी करते हुए सातवीं वरीयता प्राप्त एलेइनिन को 12-10, 11-9 से मात दी।

यह भी पढ़े : आईपीएल 2026: सनराइजर्स की हैट्रिक जीत, अभिषेक का शानदार शतक

इस महीने की शुरुआत में भी अभय ने मिस्र में आयोजित एल गूना ओपन में भी एलेइनिन को हराया था। अभय के सामने अब क्वार्टरफाइनल में मिस्र के विश्व नंबर चार करीम गवाड की चुनौती होगी।उन्होंने शुरुआती दौर में स्विट्जरलैंड के डेविड बेर्नेट को 11-9, 9-11, 11-8 से हराया था। भारत के ही रमित टंडन को मिस्र के फारेस देसौकी के खिलाफ 6-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button