रोमांचक मुकाबले में गवाद से हारे अभय सिंह

Ad

नयी दिल्ली, भारत के उभरते हुए स्क्वॉश खिलाड़ी अभय सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ज्यूरिख में चल रही प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उन्होंने शीर्ष वरीय खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती देते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया, जिससे उनके बढ़ते आत्मविश्वास और खेल स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है।

भारत के अभय सिंह ज्यूरिख में चल रही पीएसए गोल्ड स्तर की प्रतियोगिता ग्रासहॉपर कप स्क्वाश के पुरुष क्वार्टर फाइनल में मिस्र के पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी करीम गवाद से हार गए। विश्व में 24वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने पहले गेम में 0-6 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए उसे टाई-ब्रेक तक पहुंचाया।

अभय ने दूसरे गेम में भी विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी को कड़ी चुनौती दी, लेकिन मिस्र के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने आखिर में 12-10 11-9 से मुकाबला जीत लिया। अभय ने इससे पहले टूर्नामेंट में मिस्र के विश्व में 13वें नंबर के खिलाड़ी अली अबू एलेनेन पर जीत दर्ज कर पहली बार किसी पीएसए गोल्ड स्तर की प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। (भाषा)

यह भी पढ़े : आखिरी नौ होल में पांच बर्डी लगाकर दीक्षा संयुक्त 11वें स्थान पर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button