आरटीए चेक प्वाइंट पर एसीबी का छापा
हैदराबाद, एसीबी के अधिकारियों ने कामारेड्डी जिला, बिकनूर मंडल स्थित पोन्डुर्ती के पास आरटीए चेक प्वाइंट पर औचक छापेमारी की। एसीबी द्वारा बताया गया कि छापेमारी के दौरान एएमवीआई सैम रिचर्डसन नामक अधिकारी के पास से 16 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। जबकि अधिकारी के निजी एजेंट जी. शिवा कुमार के पास से 9 हजार रुपये, कार्यालय की फाइल के भीतर से 4 हजार रुपये बरामद हुए।
छापेमारी के दौरान, एसीबी अधिकारियों ने कई वाहन चालकों को कार्यालय पहुंचकर रिश्वत देते हुए और वाहनों को क्रॉस करवाते हुए भी पाया। इसके बाद, चेक प्वाइंट की बारीकी से जांच करने पर अतिरिक्त 23 हजार रुपये बरामद हुए। एसीबी द्वारा बताया गया कि छापेमारी के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



