आदिलाबाद : फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचने के मामले में चार गिरफ्तार
आदिलाबाद, आदिलाबाद जिले में फर्जी जमीन के कागजात बनाकर लोगों को ठगने के मामले में एक होमगार्ड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोथ में रहने वाले आरोपियों की पहचान शेख मुस्काना, होमगार्ड शेख मुजाहिद, शेख अतीक और शेख फिरोज के रूप में हुई।इन लोगों ने मिलकर बोथ क्षेत्र के दो व्यक्तियों को मवाला इलाके में हाउस साइट्स बेचने के नाम पर ठगी की।
यह भी पढ़े : हैदराबाद : पकड़ी गई प्रसूति अस्पताल से फरार महिला कैदी
बताया गया है कि आरोपियों ने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीड़ितों को विश्वास में लिया और प्लॉट बेच दिए। बाद में धोखाधड़ी का पता लगने पर खरीददारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






