आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को दीं शुभकामनाएं
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शुभेंदु अधिकारी व सभी मंत्रियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा,”पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री शुभेंदु अधिकारी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!”
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ”पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके ऊर्जावान नेतृत्व में ‘सोनार बांग्ला’ का संकल्प सिद्ध होगा और प्रदेश सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा।”मुख्यमंत्री ने लिखा कि आपका कार्यकाल बंगाल के जन-जन की आकांक्षाओं की पूर्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का स्वर्णिम अध्याय बने, मां काली से यही प्रार्थना है।
यह भी पढ़े : बंगाल में भाजपा सरकार: पांच अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को भी बधाई दी। उन्होंने लिखा, “पश्चिम बंगाल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले समस्त माननीय को भी हृदयतल से बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जन-सेवा को सर्वोपरि मानकर ‘सोनार बांग्ला’ के गौरव को पुनर्स्थापित करेंगे। मां काली की कृपा से आप सभी का कार्यकाल यशस्वी और लोक-कल्याणकारी हो। वंदे मातरम्! (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



