तेलंगाना में स्वगणना का शुभारंभ करते राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना में जनगणना 2027 के लिए स्वगणना चरण का उद्घाटन रविवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने किया। उन्होंने ऑनलाइन स्वगणना सुविधा के माध्यम से अपने विवरण दर्ज करके राज्य में भारतीय जनगणना का औपचारिक शुभारंभ किया। अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभ्यास है, जो जनसंख्या और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थितिय स्थितियों का व्यापक चित्र प्रस्तुत करता है। यह योजना निर्माण, सुशासन और संसाधनों के न्यायसंगत वितरण की नींव रखता है, ताकि विकास के लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँच सकें।

राज्यपाल ने कहा कि जनगणना शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और बुनियादी ढांचे से संबंधित नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सटीक आँकड़े सरकार को लक्षित कल्याणकारी योजनाएं बनाने और राष्ट्रीय प्रगति का प्रभावी आकलन करने में सक्षम बनाते हैं। यह तेलंगाना राज्य के गठन के बाद पहली जनगणना है। इसलिए राज्य के भविष्य के विकास और प्रगति के लिए इसका विशेष महत्व है, जिससे सटीक डेटा संग्रह आवश्यक हो जाता है।

जनसंपर्क राज्यपाल ने बताया कि तेलंगाना में स्वगणना चरण 26 अप्रैल से 10 मई तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 11 मई, 2026 से 9 जून, 2026 तक गृह-सूचीकरण कार्य होगा। यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी। स्वगणना सुविधा के माध्यम से परिवार सरल, सुविधाजनक और उपयोगकर्ता अनुकूल प्रक्रिया के जरिए डिजिटल रूप से अपने विवरण दर्ज कर सकते हैं। गृह-सूचीकरण भी सटीकता, पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल रूप से किया जाएगा।

जनगणना प्रक्रिया को आसान बनाने की पहल

राज्यपाल शुक्ला ने कहा कि आज उन्होंने व्यक्तिगत रूप से स्वगणना प्रक्रिया पूरी की है। यह सरल और प्रभावी है। उन्होंने तेलंगाना के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे इस महत्वपूर्ण अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लें और जनगणना अधिकारियों को सटीक और स्पष्ट जानकारी देकर पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनभागीदारी एक मजबूत, समावेशी और सुव्यवस्थित तेलंगाना तथा भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

जनगणना निदेशक भारती होलिकेरी, जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन, राज्यपाल के संयुक्त सचिव के. शशि किरण चारी तथा अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। जीएचएमसी आयुक्त आर. वी. कर्नन ने भी नागरिकों को स्वगणना में भाग लेने और पूरे शहर में जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button