अग्रवाल समाज बंजारा सेंट्रल शाखा की एजीएम व चुनाव 25 को
हैदराबाद, अग्रवाल समाज बंजारा सेंट्रल शाखा की वार्षिक साधारण सभा और चुनाव का आयोजन रविवार 25 मई को बंजारा हिल्स रोड नं 12 स्थित अला लिबर्टी रेस्टोरेंट में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। आज यहां शाखा के केन्द्राय समिति सदस्य सुनील कुमार अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल की अनुपस्थिति में सभा की अध्यक्षता उपाध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने की।
सभा का शुभारंभ महाराजा अग्रसेनजी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। शाखा के वर्ष 2025-27 के नये पदाधिकारियों, केन्द्राय समिति सदस्यों व कार्यकारिणी समिति सदस्यों के चुनाव हेतु रविवार 25 मई को एजीएम एवं चुनाव का निर्णय लिया गया। चुनाव के लिए विनोद टिकमाणी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़ें… बेगम बाजार में परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा
परामर्शदाता समिति के नामित सदस्य के तौर पर नरेश अग्रवाल को चुना गया। शाखा के योग्य सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए चुनाव अधिकारी से संपर्क कर नामांकन पत्र प्राप्त करने का आग्रह किया गया। सभा में शाखा के मानद मंत्री मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए अरविन्द अग्रवाल, कार्यकारिणी समिति सदस्य रमेश अग्रवाल, अश्विन अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



