अग्रवाल शिक्षा समिति के एमबीए विभाग में विदाई समारोह आयोजित

हैदराबाद, अग्रवाल शिक्षा समिति द्वारा संचालित एस.डी. सिग्नोडिया कॉलेज के एमबीए विभाग में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

यहाँ विभाग के कॉरस्पोंडेंट मुकुंद लाल अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का आरंभमाँ सरस्वती की पूजा कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। निदेशिका प्रो. पल्लवी रंगनाथन ने द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को अपने उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए परीक्षा में अच्छे नंबर लाकर अपना, परिवार, एमबीए विभाग, कॉलेज तथा अग्रवाल शिक्षा समिति का नाम उजागर करने हेतु प्रेरित किया।

अपने संबोधन में मुकुंद लाल अग्रवाल ने एमबीए एवं एमसीए विभाग द्वारा सेडमल हॉल में आयोजित रजत जयंती समारोह की सफलता हेतु सभी विद्यार्थियों, प्रधानाचार्य, टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ व विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों तथा पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के जीवन की यह सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है, जिसमें विद्यार्थियों को अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेना होता है।

लाल अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को इस समय अपने जीवन में क्या करना है, उसका लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे प्राप्त करने हेतु प्रयास करना चाहिए। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में सभी विषयों में आउटस्टैंडिंग ग्रेड प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया तथा उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की। कार्यक्रम में विद्याथियों के दो वर्ष के कार्यकाल में जो विद्यार्थी सबसे ज्यादा कुशल था, उसमें विश्वनाथ को प्रथम तथा मधुसूदन को द्वितीय मिस्टर सिग्नोडिया तथा प्रिया सेन को प्रथम तथा पूजा मालाणी को द्वितीय मिस सिग्नोडिया चुनकर पुरस्कृत किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button