अग्रवाल समाज महिला समिति : मनोरंजन प्रतियोगिताओं से सजा कार्निवाल
हैदराबाद, अग्रवाल समाज घाँसी बाजार झूला महिला समिति द्वारा समर स्प्लेंडर कार्निवाल का आयोजन सिकंदराबाद स्थित अग्रवाल समाज बैंक्वेट हॉल में किय गया।
शाखा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समर स्प्लेंडर कार्निवाल का शुभारंभ महाराजा अग्रसेनजी की पूजा के साथ हुआ। महिला अध्यक्ष शर्मिला अग्रवाल ने बताया के कार्यक्रम में टिंबर तितली जूनियर, ट्विस्टी टाउन, कलर कैसकेड, कौन चौस, रेनबो रिंग, तंबोला आदि मनोरंजन प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयीं, जिसमें दो सौ से भी अधिक महिलाओं ने भाग लिया। सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गयी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश पचेरिया, शाखा के परामर्शदाता शशिकांत अग्रवाल, अध्यक्ष अनिल धरसूवाला, पूर्व अध्यक्ष गोविन्द राम पचेरिया सज्जन अग्रवाल, मनोज पचेरिया, जगत नारायण अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल, लक्ष्मी कटारुका का स्वागत किया गया।
एंकरिंग और आकर्षक प्रश्नमंच प्रतियोगिता सिमरन एवं तृप्ति अग्रवाल ने संपन्न करायी। साथ ही महिलाओं से कई हास्य प्रश्न कर गीत संगीत से मनोरंजन किया। समाज की कई महिलाओं ने व्यावसायिक स्टॉल भी स्थापित किए। डॉली अग्रवाल, झलक अग्रवाल ने निशुल्क सेवा प्रदान की।
यह भी पढ़ें… नवकार धाम जैन मंदिर में लाभार्थियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में अध्यक्ष शर्मिला अग्रवाल, मीना अग्रवाल, पूजा संघी, मीनू गर्ग, सपना अग्रवाल, हेमा अग्रवाल, स्वीटी मोदी, राम अग्रवाल, रजनी गुप्ता, स्वस्ति अग्रवाल, रेनु अग्रवाल का सहयोग रहा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



