अग्रोहा बैंक की द्वितीय आम सभा संपन्न
हैदराबाद, अग्रोहा को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड की दूसरी आम सभा की बैठक घाँसी बाजार स्थित बैंक परिसर में संपन्न हुई। बैंक के चेयरमैन रतन गुप्ता ने सभी अंशधारकों का स्वागत करते हुए बैंक की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि बैंक को वित्त वर्ष में दो आम सभाएँ आयोजित करनी है। यह वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी बैठक है।
बैंक की जमा अग्रिम और शेयर पूंजी में महत्वपूर्ण वृद्धि
बैंक के प्रदर्शन और गतिविधियों के संबंध में बैंक में जमा और अग्रिम में अच्छी वृद्धि की है। बैंक की जमा राशि 31 मार्च, 2024 के 7357.68 लाख रुपये से बढ़कर 31 दिसंबर, 2024 तक 8462.29 लाख रुपये तक पहुँच गयी। इसमें 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बैंक की 31 मार्च, 2024 तक अग्रिम राशि 4980.31 लाख से बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2024 तक 5855.14 लाख रुपये पहुँच गयी।
इसमें इसमें 17.57 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसी तरह बैंक की शेयर पूँजी पर नजर डालें, तो 31 मार्च, 2024 तक शेयरधारकों की संख्या 6,306 और शेयर पूँजी 412.30 लाख रुपये है, जबकि 31 दिसंबर, 2024 तक शेयरधारकों की संख्या 6,357 और शेयर पूँजी 446.21 लाख रुपये तक पहुँच गयी। इस तरह शेयरधारकों में 0.81 प्रतिशत और शेयर पूँजी में 8.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
यह भी पढ़ें… अग्रसेन बैंक की द्वितीय आम सभा संपन्न
बैंक के लाभ में वृद्धि, सामाजिक जिम्मेदारी और ऑडिट नियुक्ति
31 मार्च, 2024 तक सकल लाभ 98.92 लाख रुपये और शुद्ध लाभ 74.00 लाख रुपये रहा। 31 दिसंबर, 2024 तक सकल लाभ 85.94 लाख रुपये और शुद्ध लाभ 64.39 लाख रुपये रहा। उन्होंने बताया कि बैंक ने एसएलआर और सीआरआर को बनाए रखने के मामले में कभी भी चूक नहीं की। हम अपने सीडी अनुपात को औसत स्तर से ऊपर बनाए रख पाए और 31 दिसंबर, 2024 तक यह 69.19 प्रतिशत है, जो अच्छा है।
हम सीडी अनुपात और लाभप्रदता में सुधार के लिए गुणात्मक ऋण विस्तार के साथ इसे और बेहतर बनाएँगे। इस वर्ष के लिए मेसर्स अनंत राव और मालिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को आरबीआई द्वारा 1 अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2025 की अवधि के लिए वैधानिक ऑडिट करने के लिए नियुक्त किया गया।
उन्होंने बताया कि बैंक सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की परंपरा को कायम रखते हुए विभिन्न संगठनों को दान के माध्यम से सहायता प्रदान की। विधवाओं, अनाथों, छात्रों और समाज के कमजोर वर्गों की मदद की जा रही है।
बैंक ने तकनीकी उत्पाद, मोबाइल सेवाएँ और साइबर सुरक्षा लागू की
बैंक विभिन्न तकनीकी उत्पाद उपलब्ध करा रहा है, जिनमें एसएमएस अलर्ट, रूपे डेबिट/एटीएम कार्ड सह विशेषाधिकार कार्ड, पीओएस मशीन, त्वरित आरटीजीएस/एनईएफटी, ईसीएस डेबिट/क्रेडिट, आयकर चालान भुगतान, आधार सीडिंग आदि शामिल हैं। हमारे ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग सेवाएँ भी उपलब्ध करायी जा रही है, जैसे फ़ोन पे, गूगल पे आदि।
बैंक ने आरबीआई के मानदंडों के अनुसार, साइबर सुरक्षा की अवधारणा को भी लागू किया है। उन्होंने अंशधारकों सहित भारतीय रिजर्व बैंक और तेलंगाना राज्य सरकार के सहकारिता विभाग के प्रति बहुमूल्य समर्थन, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। बैंक की वृद्धि और विकास के लिए उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और प्रयासों के लिए निदेशक मंडल, सीईओ और स्टाफ सदस्यों की भी सराहना की।
सभा का संचालन बैंक के सीईओ नंदकिशोर बाहेती ने किया। अवसर पर वाइस चेयरमैन विजय गुप्ता, निदेशक कैलाशचंद केड़िया, राजेश कुमार अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, सुधीर कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार गोयल व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



