अग्रसेन बैंक की द्वितीय आम सभा संपन्न
हैदराबाद, दि अग्रसेन को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड की दूसरी आम सभा की बैठक रेड हिल्स स्थित एफटीसीसीआई भवन में संपन्न हुई जिसमें आगामी मार्च माह में अत्तापुर, हिमायतनगर एवं बंजारा हिल्स में बैंक की तीन शाखाएँ आरंभ करने की घोषणा की गई। आज यहां अग्रसेन बैंक की वर्ष 2024-25 की द्वितीय आम सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन प्रमोद कुमार केड़िया ने सभी अंशधारकों का स्वागत किया।
उन्होंने वर्तमान में बैंक की प्रगति के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि 2025-2026 के बजट में भारतीय अर्थव्यवस्था को और अधिक बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई अन्य बातों के साथ घोषणा की कि नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा और एमएसएमई की परिभाषा संशोधित की गई है, निवेश सीमा वर्गीकरण को 2.5 गुना बढ़ाया गया है और टर्नओवर सीमा वर्गीकरण को 2 गुना बढ़ाया गया है।
मार्च में खुलेंगी बैंक की तीन नई शाखाएँ
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफओआर पर ब्याज पर टीडीएस कटौतियों की सीमा दोगुनी कर दी गई है। इन कुछ राजकोषीय उपायों के साथ-साथ भारत के नागरिकों के लाभ के लिए सरकार द्वारा कई अन्य उपायों की घोषणा की गई है।
वित्त मंत्री द्वारा घोषित इन उपायों से आपके बैंक को कर बचत के कारण अधिक खुदरा जमा प्राप्त करके और सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों तथा अन्य सभी जरूरतमंद ग्राहकों को अधिक ऋण प्रदान करके अपने कारोबार का आकार बढ़ाने में प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। आयकर दरों में कमी करने वाले बजट की भावना के अनुरूप, भारतीय रिजर्व बैंक ने गत 7 फरवरी को पांच वर्षों के बाद पहली बार रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती कर इसे 6.50 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत कर दिया है, जिससे मध्यम वर्ग की खपत को बढ़ावा मिलेगा। यह निश्चित रूप से मध्यम वर्ग के लिए उपहार है।
अग्रसेन बैंक की वित्तीय प्रगति और भविष्य की योजनाएँ
चेयरमैन प्रमोद केडिया ने अग्रसेन बैंक के उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित करते हुए कहा कि बैंक ने पिछले एक वर्ष यानि जनवरी 2024 से जनवरी 2025 के दौरान काफी प्रगति की है। बैंक का कुल कारोबार जिसमें जमा और अग्रिम शामिल हैं, 31 जनवरी 2024 के 888.39 करोड़ से बढ़कर 31 जनवरी 2025 तक 901.23 करोड़ रुपये हो गया है।
इसी प्रकार ऋण और अग्रिम राशि भी 31 जनवरी 2024 को 339.40 करोड़ से बढ़कर 31 जनवरी 2025 तक 360.18 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की कुल जमा राशि भी 31 जनवरी 2024 को 548.99 करोड़ से मामूली रूप से घटकर 31 जनवरी 2025 तक 541.05 करोड़ हो गई। बैंक का रिज़र्व और अधिशेष 31 जनवरी 2024 के 54.09 करोड़ से बढ़कर 31 जनवरी 2025 को 58.89 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की शेयर कैपिटल 31 जनवरी 2024 के 22.83 करोड़ से मामूली रूप से घटकर 31 जनवरी 2025 को 22.80 करोड़ रुपये हुई।
उन्होंने बताया कि आरबीआई ने अग्रसेन बैंक को 4 नई शाखाएं खोलने का लाइसेंस प्रदान किया है जिस पर विकासात्मक कार्य करते हुए अत्तापुर, बंजारा हिल्स, हिमायनगर एवं कुकटपल्ली में शाखाएं खोलने के साथ-साथ सिद्दिअम्बर बाजार शाखा में एटीएम गत दिनों शुरू किया गया। आगामी दिनों में मलकपेट में एटीएम केंद्र आरंभ किया जाएगा। उसके बाद नई शाखाएं खुलने पर वहां भी एटीएम की व्यवस्था की जाएगी।
अग्रसेन बैंक की नई शाखाओं की घोषणा
सिद्दिअम्बर बाजार का एटीएम केंद्र पूरी तरह कार्यात्मक है और हमारे सभी ग्राहकों के साथ-साथ अन्य सभी बैंकों के ग्राहकों के लाभ के लिए 24 घंटे काम कर रहा है। अत्तापुर में 2 मार्च को, हिमायतनगर में 6 मार्च को और बंजारा हिल्स में 16 मार्च को बैंक की शाखा का उद्घाटन किया जाएगा। चार में से तीन शाखाओं का आंतरिक कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
प्रमोद केड़िया ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग वेब जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल डिवाइस जैसे ग्रो इनेबल्ड सिस्टम के माध्यम से एक स्वचालित पारंपरिक बैंकिंग है। बैंक यूपीई, आईएमपीएस, रूपे डेबिट कार्ड, एटीएम केंद्र, ई-कॉमर्स, पीओएस रिग्स-एनईएफटी, सीबीओटी भुगतान, ई-स्टेटमेंट, ऐप के माध्यम से मोबाइल बैंकिंग, एनएसीएच, ईसीएस, पीएमबीवाई, पीएमएसबीवाई और इंटरनेट बैंकिंग को सफलतापूर्वक क्रियान्वित कर रहा है।
बैंक के 31 मार्च 2024 तक सकल एनपीए में भारी कमी आई और यह 28.53 करोड़ हो गया, जबकि 31 मार्च 2003 तक यह 42.73 करोड़ था। इसी तरह शुद्ध एनपीए भी 31 मार्च 2023 तक 18 करोड़ के मुकाबले शून्य/नकारात्मक हो गया।
बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं का विस्तार
वित्त वर्ष 2024-2025 के दौरान सकल एनपीए अब 31 जनवरी 2025 तक 28.95 करोड़ रुपये हो गया है और शुद्ध एनपीए न केवल कम हुआ, बल्कि बहुत ही कम हुआ, जिसे बहुत आरामदायक माना जाता है। उन्होंने बैंक की प्रगति में उल्लेखनीय सहयोग प्रदान करने वाले निदेशक मंडल, अंशधारक, खाता धारक एवं बैंक स्टाफ एवं सहकारी विभाग के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
सभा की कार्यवाही सीईओ सी.वी. राव ने चलाई और एजेंडा पारित करवाया। अवसर पर अंशधारक सूरजमल कांकानी, राजेश अग्रवाल, भगवानदास विजयवर्गीय ने बैंक की प्रगति के लिए सुझाव दिये। वरिष्ठ वाइस चेयरमैन सीए नवीन कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।
अवसर पर वाइस चेयरमैन सुरेश कुमार अग्रवाल, बीओएम के चेयरमैन नारायण दत्त, निदेशक नरसिंगदास, मोहन अग्रवाल, गोपालचंद अग्रवाल, महेश कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, अंजू केडिया, अपूर्वा अग्रवाल, बजरंग प्रसाद गुप्ता, सीए पंकज कुमार अग्रवाल, डीजीएम आनंद अग्रवाल सहित शाखाओं के प्रबंधक, अंशधारक किरोड़ीमल नरसिंगपुरिया, हरिकिशन ओझा व अन्य काफी संख्या में उपस्थित थे।
Now you can get the latest stories from DailyHindiMilap on our Social Media Handles every day. Click to follow Daily Hindi Milap Facebook page, Instagram and Twitter.
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



