अहमदाबाद विमान हादसा: टाटा समूह दे रहा ₹1 करोड़ प्रति परिवार

अहमदाबाद: एयर इंडिया के स्वामी टाटा समूह ने अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

पीड़ितों को मेडिकल खर्च व पुर्ननिर्माण में सहायता

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बयान में कहा, “टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को ₹1 करोड़ की सहायता राशि प्रदान करेगा। हम हादसे में घायल लोगों का पूरा इलाज भी कराएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें हर जरूरी देखभाल और समर्थन मिले।” उन्होंने आगे कहा, “इसके अलावा, हम बी. जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के पुनर्निर्माण में भी सहायता करेंगे।”

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button