महिला इंजीनियर्स के लिए एआई तथा एमएल प्रशिक्षण कार्यक्रम लांच

हैदराबाद, आईआईआईटी हैदराबाद के आई हब-डाटा द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा मशीन लर्निंग में छह महीने के गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम को लांच करने की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य नवोदित महिला इंजीनियरों के कौशल को निखारना है। यह कार्यक्रम अगले माह मार्च से आरंभ होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आई हब-डाटा द्वारा यह कार्यक्रम पिछले कुछ वर्षों में इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी कर चुकी महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। यह कार्यक्रम हैदराबाद और आस-पास के क्षेत्रों की उन नवोदित महिला इंजीनियरों लक्षित करने वाला है,जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा मशीन लर्निंग में उन्नत ज्ञान और अनुसंधान उन्मुख कौशल प्राप्त करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें… टीजी ईसेट हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी से

सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रायोगिक शिक्षण अनुभव प्रदान करने वाले इस पाठ्यक्रम के लिए कक्षाएं प्रत्येक सोमवार को आईआईआईटी हैदराबाद परिसर में आयोजित की जाएंगी। इस पाठ्यक्रम में पारंपरिक और समकालीन एआई तथा एमएल तकनीकें शामिल हैं, जो शिक्षार्थियों को उद्योग और अनुसंधान अनुप्रयोगों से संबंधित समस्या-समाधान कौशल से लैस करने वाली हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button