एयर मार्शल सीथेपल्ली श्रीनिवास बने एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ

हैदराबाद, एयर मार्शल सीथेपल्ली श्रीनिवास ने भारतीय वायु सेना के ट्रेनिंग कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पद्भार ग्रहण किया। पद संभालने के बाद एयर मार्शल ने ट्रेनिंग कमांड वॉर मेमोरियल पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र एयर मार्शल सीथेपल्ली श्रीनिवास को 13 जून, 1987 को भारतीय वायु सेना की लड़ाकू विमान शाखा में कमीशन प्राप्त हुआ। वह ए श्रेणी के फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं। उनकेपास मिग-21, इक्रा, किरण, पीसी-7 एमके 11, एचपीटी-32, माइक्रोलाइट सहित अन्य विमानों पर 4200 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। वह चेतक-चीता हेलीकॉप्टर पर द्वितीय पायलट और पेचोरा मिसाइल प्रणाली पर श्रेणीबद्ध संचालन अधिकारी के रूप में भी अनुभव रखते हैं।

यह भी पढ़ें… रेलवे ट्रैक्शन लाइनों के पास पतंग न उड़ाने की अपील

एयर मार्शल सीथेपल्ली श्रीनिवास राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा प्रबंधन महाविद्यालय और रक्षा सेवा कर्मचारी महाविद्यालय से स्नातक हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यताओं में रक्षा एवं सामरिक अध्ययन में स्नातकोत्तर, प्रबंधन अध्ययन में स्नातकोत्तर और रक्षा, सामरिक अध्ययन में विज्ञान स्नातकोत्तर आदि शामिल हैं। उनकी उत्वफढष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 2017 में विशिष्ट सेवा पदक और 2024 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button