ऑल इंडिया ओल्ड टेम्पल रीनोवेशन ट्रस्ट की सभा सम्पन्न

हैदराबाद, ऑल इंडिया ओल्ड टेम्पल रीनोवेशन ट्रस्ट द्वारा प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार से संबंधित विषयों एवं ट्रस्ट के आगामी कार्यों पर विचार विमर्श हेतु हैदराबाद गोशामहल रोड कुंदन एस्टेट स्थित ट्रस्ट के कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में ट्रस्ट के ट्रस्टी मुकेश चौहान जैन ने बताया कि बैठक में ट्रस्ट के चेयरमैन आर के जैन, वाइस चेयरमैन रिद्धिश जागीरदार, जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र अग्रवाल, सेक्रेटरी प्रोफेसर विजय कुमार बाबू, ट्रस्टी जैन मुकेश चौहान, रंजना शाह, तरुण महेता उपस्थित रहे।

प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए सामूहिक प्रयास

ट्रस्ट के चेयरमैन आर के जैन ने बताया कि सब मिलकर एकजुट होकर इस प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार से संबंधित मुद्दे को उठाएंगे ताकि मठ मंदिर बचे, पूजा पाठ आराधना हो, सैकड़ों एकड़ मंदिर की जमीन में से जो कुछ भी जमीन बची हुई है, उसमें गौशाला का निर्माण हो, वेद पाठशाला का निर्माण हो, जिससे मंदिर का रखरखाव एवं प्राचीनता सुरक्षित रहे।

हर मंदिर में आस-पास रहने वाले शाम के समय में महाआरती करें, भजन हो पूजा हो अर्चना हो, इसी सब को ध्यान में रखते हुए आज ऑल इंडिया ओल्ड टेम्पल रीनोवेशन ट्रस्ट की तरफ से बैठक में निर्णय लिया गया। गत 4 वर्ष पूर्व तेलंगाना के नवीपेट में एक प्राचीन जैन मंदिर का जीर्णोद्धार भामाशाहों के सहयोग से पूर्ण कर भगवान की प्रतिष्ठा भी हो चुकी है और प्रतिदिन पूजा अभिषेक आरती की जा रही है।

हैदराबाद से लगभग 110 किमी पर स्थित रेगोडू गांव के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर है। भक्तजनों के सामूहिक सहयोग से जीर्णोद्धार किया जाएगा। सहयोग करने वालों का नाम मंदिर परिसर में उचित स्थान पर अंकित होगा। उन्होंने आगे बताया कि पैदामंगलाराम गांव लगभग 650 वर्ष प्राचीन जिर्ण, शिर्ण एकदम जर्जित श्री बालाजी वेंकटेश्वर मंदिर का जिर्णोद्धार ऑल इंडिया ओल्ड टेम्पल रीनोवेशन ट्रस्ट के मार्गदर्शन एवं सहयोग से हो रहा है।

यह भी पढ़ें… ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन की कार्यकारिणी सभा सम्पन्न

बालाजी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भामाशाहों से सहयोग की अपील

मंदिर का निर्माण कार्य 80 से 82 प्रतिशत कार्य पैदामंगलाराम ग्रामवासियों एवं अन्य दानदाताओं के सहयोग से पूर्णता की ओर है। अब शेष कार्यो के लिए भामाशाहों को सहयोग करने की अपील की गयी। बालाजी मंदिर के जिर्णोद्धार के सहयोग करने के इच्छुक सहयोगी ऑल इंडिया ओल्ड टेम्पल रीनोवेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों से संपर्क करने की अपिल की गयी।

संस्था के वाइस चेयरमैन रिद्धिश जागीरदार ने बताया कि भारतीय संस्कृति में मंदिर मजबूत नींव के समान है। जैन मंदिर, सनातन मंदिर की संस्कृति सदियों पुरानी है। वर्षों पुराने कई मंदिर आज जीर्ण अवस्था में हैं। वर्तमान में कई मंदिरों में धूप दीप नैवेद्य भी प्रतिदिन नहीं चढ़ता है। पुरानी धरोहरों को सुरक्षित करने हेतु ट्रस्ट कार्य करेगा। भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से इस कार्य को करते रहेंगे।

अवसर पर संस्था के कार्यों की गतिविधियों से प्रसन्न होकर ट्रस्ट के मंत्री एवं अग्रवाल समाज अत्तापुर शाखा के मंत्री प्रमुख समाजसेवी वीरेंद्र अग्रवाल एवं ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन प्राणी मित्र रमेश जागीरदार मेमोरियल फाउंडेशन के मंत्री रिद्धीश जागीरदार ने बड़ी राशि के दान की घोषणा की जिस पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button