भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में मनायी गयी अंबेडकर जयंती
हैदराबाद, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में आज भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती मनायी गयी।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खान, भूविज्ञान, श्रम एवं रोजगार मंत्री विवेक वेंकट स्वामी द्वारा डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अतिरिक्त महानिदेशक और विभागाध्यक्ष विजय विष्णु पंत मुगल, एस.एन. पात्रा, डीडीजी, एसयू, एपी, बी. अजय कुमार, डीडीजी, एसयू, टीएन एंड पी, वी.वी. शेषा साई, डीडीजी, एसयू, तेलंगाना, आर. बालाजी, डीडीजी, जीएसआईटीआई और अन्य डीडीजी (आरएमएच- 1, 2, 3, 4), डीडीजी भूभौतिकी, शैलेंद्र कुमार सिंह, निदेशक एवं एचओओ, वी.के. राजा, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के निदेशक एवं संपर्क अधिकारी, पदाधिकारी और एआईजीएसआईएससीएसटीईडब्ल्यूए के अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदनम से हुआ, जिसके बाद आसोसिएशन के अध्यक्ष अदारला महेश ने मुख्य अतिथियों का परिचय दिया।
विवेक वेंकट स्वामी ने भारत के संविधान के निर्माण में डॉ. अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने मानव विज्ञान में डॉ. अंबेडकर की विशेषज्ञता पर बल दिया, जिसके कारण वह एक ऐसा संविधान बना सके, जो भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संदर्भ को गहराई से समझता था।
अवसर पर डीडीजी एम.एन. प्रवीण, एस.एन. पथरा, अजय निरवान, के.वी. मारुति, शैलेंद्र कुमार सिंह, निदेशक (जी) एचओओ, सी.के. राजा, निदेशक-संपर्क अधिकारी, हरिमोहन मिश्रा, निदेशक (पी एंड ए) एस्टेट्स, क्षेत्रीय सचिव जे. राज शेखर, जी. श्रीनिवास राव, उपाध्यक्ष बी. लिंगाया, आर. अरुण कुमार, एम. सोमा श्रीनिवासुलू, बी.के. अमरनाथ, संयुक्त सचिव ए. मेघा राज, बी. प्रभाकर, ए. शिव शंकर, सुनील कुमार, जी. प्रकाश, कोषाध्यक्ष बी. आनंद कुमार, ए. अनिल कुमार, सचिव टीआई, ई. चंद्रैया, किशोर कुमार, ए. चक्रेश्वर, रविंदर, जी. मल्लेश, संगठन सचिव जी. यादगिरी, बी. नरेश कुमार, बी. रमणैया, कार्यालय प्रमुख, क्षेत्रीय सचिव व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



