71 दीपों की रोशनी में गूंजा अमृत धाम आश्रम, श्रद्धा का महापर्व

हैदराबाद, श्री सुधांशुजी महाराज के अवतरण दिवस समारोह उल्लास पर्व महोत्सव के रूप में मंचिरेवुला नारसिंगी स्थित अमृत धाम आश्रम में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

सर्वप्रथम विश्व जागृति मिशन हैदराबाद मंडल की महिला अध्यक्ष आसमान कंवर राठौड़ ने दीप प्रज्वलन कर महोत्सव की शुरुआत की। तत्पश्चात केंद्रीय प्रधान प्रेम सिंह राठौड़ और आसमान कंवर राठौड़ ने आश्रम के वैदिक विद्वान ब्राह्मण पंडित सर्वज्ञ शर्मा के मार्गदर्शन में गुरुदेव जी की दीर्घ आयु हेतु महामृत्युंजय महायज्ञ किया, जिसमें पधारे हुए समस्त गुरुभक्तों ने आहूति प्रदान की। इस विशेष महत्वपूर्ण महोत्सव में महाराज के 71वें जन्मदिवस पर 71 दीप प्रज्वलित किए गए और अजमेरी कलाकंद का केक चांदी की चम्मच से काटा गया।

भजन-कीर्तन और गुरु वंदना से गूंजा पूरा कार्यक्रम

अवसर पर नई दिल्ली से फोन द्वारा महाराजश्री का आशीर्वाद रूपी विशेष संदेश प्राप्त हुआ। महाराज ने अपने संदेश में सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि परमात्मा ने हमें मनुष्य का जन्म दिया है जिससे हम कुछ बड़ा कर सकें। हम संकल्प करेंगे, तो भगवान भी सहायता करेंगे। हम सब बहुत जल्द मिलेंगे। भाग्यनगर में बड़ा कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात भजन-संकीर्तन और गुरु-वंदना करके गुरु चरण पादुका पूजन विधिवत किया गया। तत्पश्चात सामूहिक गुरु आरती की गई। छांछ का आनंद लेते हुए भंडारा-महाप्रसाद का लाभ समस्त गुरु भाई-बहनों ने लेकर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा सुनिश्चित की।

यह भी पढ़ें… सुखी रहने के लिए नाता प्रभु से जोड़ो : पवन कुमार मालोदिया

कार्यक्रम में मिशन के राष्ट्रीय प्रधान प्रेम सिंह राठौड़, आसमान कंवर राठौड़, हैदराबाद मंडल के महामंत्री अशोक कुमार अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल, कांता अग्रवाल, शिवानी मैथी, आशीष मैथी, हैदराबाद मंडल के सत्संग व मीडिया प्रभारी राजकुमार दाहिमा, कालिंदी चिंतावार, राजू भागचंदानी, फूसाराम प्रजापत, स्मिता दाहिमा, सज्जनलाल श्रीवास्तव, पी. रघुवीर, सुरेश सांखला, सरोज अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, सुदेश दत्ता, भरत कुमार सुत्रवे, धनराज नागरे, लक्ष्मण बिरादर, राम हजुर विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए अशोक कुमार अग्रवाल ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button