राजस्थान से तेलंगाना गौशालाओं को श्रेष्ठ सांड देने की अपील

हैदराबाद, ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट कार्यक्रम में आज तेलंगाना गौशाला फेडरेशन एवं लव फॉर काऊ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार के पशुपालन, डेयरी एवं गौपालन मंत्री जोराराम कुमावत से शिष्टाचार भेंट कर तेलंगाना की गौशालाओं के लिए राजस्थान के उत्तम नस्ल के सांड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फेडरेशन के महेश अग्रवाल एवं लव फॉर काऊ के ट्रस्टी रिद्धीश जागीरदार के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने तेलंगाना में गौवंश संरक्षण की वर्तमान स्थिति से मंत्री को अवगत कराते हुए गौशालाओं में नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि और देशी गौवंश की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए राजस्थान के श्रेष्ठ सांडों को उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

फेडरेशन ने विशेष रूप से इन सांडों को निःशुल्क उपलब्ध कराने की माँग की। मंत्री जोराराम कुमावत ने प्रतिनिधिमंडल की माँगों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए कहा कि राजस्थान की समृद्ध गौ परंपरा और श्रेष्ठ गौवंश का लाभअन्य राज्यों को भी मिलना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर तेलंगाना की गौशालाओं को उत्तम नस्ल के सांड उपलब्ध कराने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

मंत्री ने कहा कि गौ-सेवा की कोई सीमा नहीं होती। यदि राजस्थान का श्रेष्ठ गौवंश दूसरे राज्यों में नस्ल सुधार का माध्यम बनता है, तो यह हमारे लिए गर्व की बात है। प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम कुमार से शिष्टाचार भेंट कर तेलंगाना राज्य में कार्यरत गौशालाओं को जानकारी प्रदान की। प्रतिनिधिमंडल में मुकेश चौहान, दिलीप पालीवाल, जसराज श्रीश्रीमाल, भभूत सिंह राजपुरोहित, अरविंद पटेल, सीए विजय अग्रवाल एवं अन्य शामिल थे। रिद्धीश जागीरदार ने राजस्थान सरकार और गौपालन मंत्री का आभार व्यक्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button