जन सेवा संघ, संचालन समिति ने की बैठक

हैदराबाद, जन सेवा संघ के केंद्रीय कार्यालय में संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार किया गया।

जन सेवा संघ के कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आगामी राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जन सेवा संघ द्वारा कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसे केंद्रीय समिति के सहयोग से संपन्न किया जाएगा। कार्यक्रम हेतु सर्वसम्मति से वरिष्ठ सदस्य नवल किशोर तिवारी अधिकृत किए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो केंद्रीय समिति सहित सभी समितियों के कार्यों का मूल्यांकन एवं पर्यवेक्षण करेगी, जिसे समन्वय समिति के रूप में जाना जाएगा।

संरक्षण समिति के कार्यालय द्वारा विवरण प्रस्तुत किया गया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया। समस्या निवारण समिति के संयोजक परमानंद शर्मा ने बताया कि केंद्रीय संभाग, दक्षिण संभाग, उत्तर संभाग, पूर्वी संभाग, पश्चिमी संभाग तथा मेडचल संभाग में अलग-अलग टीम का गठन किया गया है, जिसमें कुल सदस्यों की संख्या 29 है। अनुशासन समिति के सह संयोजक गोविंद तिवारी ने बताया कि जन सेवा संघ की सारी गतिविधियाँ अनुशासित ढंग से चल रही हैं तथा कोई शिकायत लंबित नहीं हैं।

मेधावी छात्रों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी आयोजित

सांस्कृतिक समिति के संयोजक सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि सभी आजीवन सदस्यों के सम्मेलन सहित कोई अन्य कार्यक्रम उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय समिति का मार्गदर्शन एवं सहयोग अपेक्षित है। उत्सव एवं छठ पूजा समिति के संयोजक आर. पी. सिंह ने बताया कि जन सेवा संघ की पहल पर नेकलेस रोड पर झील के किनारे छठ पूजा घाट के निर्माण का कार्य सरकार द्वारा जारी है।

शिक्षा संबंधी समिति के संयोजक डॉ. अमित ने बताया कि 15 जुलाई से पहले उनकी समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मेधावी छात्रों को बीच सुनियोजित ढंग से वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई जाएगी। चिकित्सा संबंधी समिति के संयोजक सीताराम ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रवार टीम का गठन अभी नहीं हो पाया है, किंतु इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। खेल कूद संबंधी समिति के संयोजक सुबोध सिंह ने बताया कि आगामी जून महीने में क्रिकेट का आयोजन उनकी टीम द्वारा किया जाएगा।

80जी प्रमाणपत्र और वार्षिक रिटर्न प्रक्रिया होगी शुरू

आईटी सेल के संयोजक आदर्श सिंह ने बताया कि केंद्रीय समिति के सहयोग से वे आईटी से संबंधित प्रोफेशनल्स की मीटिंग शीघ्र आयोजित करेंगे। मीडिया प्रभारी बीनीत सिंह ने बताया कि वह प्रचार संबंधित कार्य करते रहेंगे। स्पॉन्सरशिप समिति के संयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि वे केंद्रीय समिति के मार्गदर्शन में इससे संबंधित कार्य कर सकेंगे। डेलिगेशन समिति के संयोजक एल.एम. चौधरी ने बताया कि उन्हें केंद्रीय समिति द्वारा मुद्दे के साथ संबंधित सामग्री उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है, जिससे वे अपना कार्य कर सकें।

वार्षिक रिटर्न फाइल करने एवं 80 (जी) का प्रमाण-पत्र प्राप्त करने हेतु बीनीत सिंह तथा राजीव चौबे अधिकृत किए गए। वह अपना कार्य शीघ्र प्रारंभ करेंगे। जन सेवा भवन हेतु जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में आर.पी. सिंह एवं परमानंद शर्मा शीघ्र प्रयास आरंभ करेंगे। बैठक में डी.डी. तिवारी, बिश्वजीत सिंह, सुशील श्रीवास्तव, सुरेश पंडित, के.डी. चौबे, आर.पी. सिंह, परमानंद शर्मा, एल.एन. चौबे, राजीव चौबे, संजय कुमार भगत, के. एल. श्रीनिवासा राव, एल.एम. चौधरी, बीनीत सिंह, सुबोध कुमार सिंह, गोविंद तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, मदन लाल रावल, हरेंदर चौबे, हरी सिंह, कपिराज सिंह, एन. के. तिवारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button