पोस्टल फ्रेंचाइजी आउटलेट हेतु आवेदन आमंत्रित

Ad

हैदराबाद, भारतीय डाक विभाग के सिकंदराबाद मंडल द्वारा आम जनता के लिए डाक सेवाओं की पहुँच को अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से पोस्टल फ्रेंचाइजी आउटलेट खोलने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह अवसर मुख्य रूप से सिकंदराबाद तथा विकाराबाद क्षेत्र के निवासियों के लिए है।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस योजना के तहत किराना दुकान, स्टेशनरी शॉप, पान की दुकान चलाने वाले छोटे दुकानदार, विशेष बाजारों (इलेक्ट्रॉनिक, शिल्प बाजार आदि) के संचालक या व्यक्तिगत रूप से व्यवसाय करने वाले व्यक्ति आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदक की आयु आवेदन की तिथि तक न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के रूप में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें… आज़ाद इंजीनियरिंग की 7,600 वर्ग मीटर की नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा शुरू

जो उम्मीदवार केवल डिलीवरी असाइनमेंट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना है। तकनीकी योग्यता के अंतर्गत आवेदक को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और विभागीय मोबाइल एप्लीकेशन चलाने में सक्षम होना चाहिए। हालाँकि इसके लिए किसी औपचारिक कंप्यूटर सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। जानकारी देते हुए बताया गया कि आवेदकों का स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में निपुण होना आवश्यक है। डिलीवरी सेवाओं के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास स्वयं का वाहन, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड होना अनिवार्य है।

चयनित उम्मीदवारों को विभागीय नियमों के अनुसार निर्धारित सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करना होगा। इस योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी नजदीकी डाकघर या सिकंदराबाद मंडल कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button