सी.वी. आनंद के पुलिस महानिदेशक बनने का रास्ता साफ

Ad

हैदराबाद, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सी.वी आनंद का तेलंगाना के नये पुलिस महानिदेशक बनने का रास्ता साफ हो गया है। गौरतलब है कि वर्तमान पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी का कार्यकाल आगामी 30 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। राज्य सरकार ने 7 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए साइबर सुरक्षा ब्यूरो की पुलिस महानिदेशक शिखा गोयल को गृह विभाग के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया और वे इस पद बने रहते हुए साइबर सुरक्षा ब्यूरो का पूर्ण प्रभार संभालेगी।

सी.वी आनंद इसके पूर्व गृह विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत थे। सी.वी आनंद को अभी कोई पद नहीं दिया गया है, इस कारण संभावना जताई जा रही है कि उन्हें शिवधर रेड्डी की सेवानिवृत्ति के बाद पुलिस महानिदेशक बनाया जाएगा। राज्य सरकार के मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव ने सरकारी आदेश जारी कर आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया। शिखा गोयल के अलावा सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पर्सनल) देवेंद्र सिंह चौहान को स्थानांतरित कर उन्हें सतर्कता और बल प्रवर्तन विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद नारकोटिक्स एनफोर्समेंट विंग का विस्तार

ड्रग्स नियंत्रण प्रशासन के निदेशक शाहनवाज कासिम को स्थानांतरित कर उन्हें मल्टी जोन 2 के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निदेशक डॉ तरुण जोशी का तबादला कर उन्हें फ्यूचर सिटी पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया। मल्काजगिरी के पुलिस आयुक्त अविनाश मोहंती को स्थानांतरित कर उन्हें ड्रग्स नियंत्रण प्रशासन के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया और उनके स्थान पर एसआईबी की पुलिस महानिरीक्षक बी. सुमति को मल्काजगिरी पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया। सतर्कता विभाग के पुलिस महानिरीक्षक कार्तिकेय को स्थानांतरित कर उन्हें एसआईबी के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पूर्ण प्रभार के साथ नियुक्त किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button