कांग्रेसी नेताओं के समर्थकों के बीच वाद-विवाद

हैदराबाद, जुबली हिल्स उपचुनाव प्रक्रिया के बीच अब प्रचार की गर्मी देखने को मिल रही है। इसी बीच छिटपुट घटनाएँ भी सामने आ रही हैं। प्रचार के दौरान आज कांग्रेस प्रत्याशी नवीन यादव व एक और नेता भवानी शंकर के समर्थकों के बीच वाद-विवाद खुलकर सामने आ गया। बताया जाता है कि रहमत नगर इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान दो नेताओं के समर्थकों के बीच वाद-विवाद हो गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे का कॉलर पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता उपचुनाव के लिए नवीन यादव को पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने से खुश नहीं हैं। यही कारण है कि नवीन यादव के समर्थकों को कुछ स्थानों पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 

यह भी पढ़ें… अंतिम दिन नामांकनों की झड़ी, जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए ढाई सौ से अधिक नामांकन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button