अरुणाचल प्रदेश सरकार ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री पर लगाया रोक

ईटानगर, मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से 14 बच्चों की मौत के बाद अरुणाचल प्रदेश सरकार ने इस सिरप की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश औषधि नियंत्रण ने एक परामर्श जारी कर श्रीसन फार्मास्युटिकल द्वारा निर्मित कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री, वितरण और भंडारण पर रोक लगा दी है।

अरुणाचल प्रदेश औषधि नियंत्रक डॉ. कोमलिंग पर्मे ने बुधवार को कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित अन्य राज्यों में बच्चों की मौत के लिए कफ सिरप को जिम्मेदार ठहराने वाली खबरों और भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की ओर से बच्चों के लिए कफ सिरप के तर्कसंगत उपयोग के लिए सामान्य परामर्श जारी करने के बाद यह प्रतिबंध लगाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने भंडारण करने वाले/खुदरा विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि इस दवा को सार्वजनिक उपभोग के लिए खरीदा, बेचा न जाए या इसका भंडारण न किया जाए। अधिकारी ने कहा कि यदि भंडारण करने वाले/खुदरा विक्रेताओं के पास यह दवा है तो उन्हें इसकी सूचना तुरंत स्थानीय औषधि नियंत्रण प्राधिकरण को देनी होगी।

यह भी पढ़े: छिंदवाड़ा में कफ सिरप से मौत, सरकारी डॉक्टर गिरफ्तार

परामर्श में सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों के चिकित्सकों को बच्चों को कफ सिरप लिखते समय सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया गया है। इस बीच, विभाग ने आम जनता को कफ सिरप के सेवन से बचने की सलाह दी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button