उस्मानिया अस्पताल निर्माण को ग्रीन चैनल से मिलेंगी मंज़ूरियाँ

हैदराबाद, सड़क एवं भवन विभाग के विशेष मुख्य सचिव विकास राज ने नए उस्मानिया अस्पताल (ओजीएच) नये परिसर में भवनों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विशेष मुख्य सचिव ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी एमईआईएल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यों की स्थिति का आकलन किया।

सचिव ने निर्देश दिया कि इस प्रतिष्ठित अस्पताल परियोजना का निर्माण कार्य दिसंबर 2027 तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में तेजी लाने के लिए सरकार की ओर से ग्रीन चैनल के माध्यम से सभी आवश्यक मंज़ूरियाँ दी जाएँगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान कार्य गति को लगातार बनाए रखना होगा, ताकि निर्धारित समयसीमा में परियोजना पूरी हो सके।

यह भी पढ़ें… राज्य सरकार के अधीन हुई हैदराबाद मेट्रो रेल

समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी जैसे जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन, आरएंडबी की विशेष सचिव पी. प्रवीन्या, मुख्य अभियंता जी. राजेश्वर रेड्डी, बी. जीएचएमसी जोनल कमिश्नर संतोष, जितेश वी. पाटिल, अतिरिक्त निदेशक (चिकित्सा) शिक्षा डॉ. एन. वाणी एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button