श्री सच्चियाय माता मंदिर में आसोज नवरात्रि महामहोत्सव जारी
हैदराबाद श्री सच्चियाय संघ संतोष मंडल हैदराबाद द्वारा किशनबाग अत्तापुर स्थित श्री सच्चियाय माता मंदिर में आसोज नवरात्रि महामहोत्सव भव्यता के साथ जारी है। यहां श्री सच्चियाय संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में संघ के दुलीचंद नाहटा एवं संतोषदेवी नाहटा ने बताया कि नवरात्रि महामहोत्सव सोमवार 22 सितंबर से आगामी 1 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है।
मंदिर प्रतिदिन सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक तथा सायं 5 से रात्रि 9.30 बजे तक खुला रहेगा। मंदिर में प्रतिदिन सुबह 9.01 बजे एवं शाम 7.31 बजे से भव्य आरती की जायेगी। प्रतिदिन माता जी की भव्य आंगी करने के अलावा मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। सायं 7 से रात्रि 9 बजे तक श्री सच्चियाय संघ के भक्तों द्वारा माताजी की भव्य भक्ति की जा रही है। श्री सच्चियाय संघ संतोष मंडल हैदराबाद द्वारा किशनबाग अत्तापुर में श्री सच्चियाय माता मंदिर का निर्माण एवं प्रतिष्ठा गत तीन वर्ष पूर्व किया गया।
यह भी पढ़ें… अक्कन्ना मादन्ना महांकाली मंदिर का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
सच्चियाय माता मंदिर में नवरात्रि भव्य कार्यक्रम
मंदिर में प्रतिवर्ष नवरात्रि पर विशेष आयोजन किया जाता है जहाँ श्री सच्चियाय माता के दर्शन के लिए प्रात काल से ही भक्तों का तांता लग रहा है। अरविंद नाहटा ने बताया कि सोमवार 29 सितम्बर को सुबह आरती के पश्चात माताजी को 56 भोग अर्पित किया जायेगा। सुबह 11 से सायं 5 बजे तक मंदिर प्रांगण स्थित मनोकामना वृक्ष में मनोकामना नारियल बांधे जा सकेंगे। किसी भी भक्त को माताजी के मनोकामना नारियल बांधने हैं, उनके लिए नारियल एवं वस्त्र की व्यवस्था मंदिर में की गयी है।
विपिन नाहटा ने बताया कि मंगलवार 30 सितंबर को शाम 5 बजे से अष्टमी हवन का आयोजन होगा। बुधवार 1 अत्तूबर को सुबह 11.30 से सायं 4 बजे तक महाप्रसाद (भंडारा) का भव्य आयोजन किया जाएगा। सच्चियाय माता भक्तों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का अनुरोध किया गया है। अवसर पर दुलीचंद नाहटा, संतोष नाहटा, निर्मल प्रेम नाहटा, डॉ. अरविंद मोनीता नाहटा, विपिन – अकांक्षा नाहटा, करण सिंह बैद, मुकुल गिरिया, स्वामी कमलेश महाराज, लव फॉर काऊ फाउंडेशन के ट्रस्टी रिद्धीश जागीरदार एवं अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





