सूरज बड़जात्या के साथ संबंध हैं शानदार जोड़ी : आयुष्मान खुराना

मुंबई, अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि पारिवारिक फिल्मों के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या के साथ काम करना सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने अपने संबंधों को एक ‘‘शानदार जोड़ी’’ की तरह बताया। खुराना ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘विवाह’ और ‘ऊंचाई’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले फिल्म निर्माता बड़जात्या की अगली फिल्म में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ शरवरी भी मुख्य भूमिका में होंगी।

आयुष्मान खुराना ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह बहुत रोमांचक है। अच्छी बात यह है कि यह प्रेम मेरे बहुत करीब है। इस फिल्म के माध्यम से मैं सूरज जी के और करीब आ गया हूं, यह एक ‘शानदार जोड़ी’ जैसा है।

यह भी पढ़े : दिवाली पर आ गई है आयुष्मान खुराना की फिल्‍म ‘थामा’

खुराना ने बड़जात्या के बारे में कह कि वह बहुत कम फिल्में बनाते हैं, लेकिन वह हमारे देश के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। उनका ट्रैक रिकॉर्ड और सफलता का रिकॉर्ड भारत में सबसे ऊंचा है। मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं सूरज बड़जात्या के साथ एक फिल्म के लिए काम कर रहा हूं। यह मेरा बचपन का सपना था। हम एक नवंबर से फिल्म पर काम शुरू करेंगे। जब भी मैं उनसे मिलता हूं, मैं उनके पैर छूता हूं क्योंकि वह इस लायक हैं।

इस फिल्म में खुराना ‘प्रेम’ के किरदार में नजर आएंगे। ‘प्रेम’ का किरदार बड़जात्या की पारिवारिक फिल्मों का पर्याय बन गया है और इसे अक्सर अभिनेता सलमान खान निभाते रहे हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button