महाराष्ट्र से आए एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं पर हमला

हैदराबाद, महाराष्ट्र से आए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के कार्यकर्ताओं पर कुछ लोगें के एक समूह द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद हैदराबाद में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात लाल दरवाजा इलाके में हुई, जब कुछ लोगें ने पार्टी कार्यकर्ताओं के वाहन को रोका।

एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने शिकायत में बताया कि समूह ने उन्हें धमकाया, गाली-गलौज की और वाहन से पार्टी का झंडा हटाने के बाद कार्यकर्ताओं से मारपीट की। चारमीनार से एआईएमआईएम के विधायक मीर जुल्फिकार अली ने बताया कि चार-पाँच लोगें ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर उस समय हमला किया जब वे रात्रि भोज के लिए जा रहे थे। उन्होंने घटना में शामिल लोगें को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का पुलिस से आग्रह किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोगलपुरा थाने में मामला दर्ज़ किया गया है और जाँच जारी है।

यह भी पढ़ें… भव्यता से मनाया जाएगा KCR का जन्मदिन : तलसानी श्रीनिवास यादव

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button