विपक्ष पर हमला, ‘भ्रूण हत्या’ और स्वार्थी राजनीति पर प्रहार- पीएम मोदी

Ad

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों को चेताया कि लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण संबंधी संशोधन का विरोध करके उसने जो ‘भ्रूण हत्या का पाप’ किया है, उसके लिए भारत की महिलाएँ उन्हें सजा जरूर देंगी। देश को संबोधित करते हुए मोदी ने महिलाओं से माफी मांगी और कहा कि सरकार भले ही विधेयक पारित न करा पाई हो लेकिन वह महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने प्रयासों को कभी नहीं छोड़ेगी।

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 के संसदीय चुनाव से लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक शुक्रवार को संसद के निचले सदन में पारित नहीं हो पाया।

”कांग्रेस, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दलों की स्वार्थ भरी राजनीति की कीमत देश की महिलाओं को चुकानी पड़ी है और इन दलों ने विधायी निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रयासों को विफल कर दिया है।मैं देश की सभी महिलाओं से क्षमा मांगता हूँ। आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि भारत की महिलाओं की प्रगति किस प्रकार रुक गई है। देश की महिलाओं के सपनों को निर्दयतापूर्वक कुचल दिया गया है और हमारे तमाम प्रयासों के बावजूद हम सफल नहीं हो सके।”-पीएम मोदी

इस घटनाक्रम के एक दिन बाद मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही विधेयक पारित करवाने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें नहीं मिले हों, लेकिन मैं जानता हूँ कि देश की 100 प्रतिशत नारीशक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद संसद में महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक को पारित न होने देकर महिलाओं के सपनों को निर्दयतापूर्वक कुचल दिया है।

Ad

कांग्रेस ने राष्ट्र निर्माण और देश में सुधार के सभी प्रयासों का हमेशा विरोध किया

मोदी ने कहा कि महिलाओं ने देखा है कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक जैसी पार्टियाँ महिला सशक्तीकरण के खिलाफ अपनी स्वार्थ भरी राजनीति का जश्न कैसे मनाती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण का विरोध करके विपक्ष ने पाप किया है और उसे इसके लिए निश्चित रूप से दंड मिलेगा।

विपक्षी दलों ने विधेयक को विफल कर हमारे संविधान का अपमान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य किसी से कुछ भी छीने बिना महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देना था। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि कांग्रेस अपनी पिछली गलतियों को सुधारेगी, लेकिन उसने नया इतिहास रचने का मौका गंवा दिया। परिवारवाद से ग्रसित पार्टियाँ महिलाओं को आगे नहीं बढ़ने देना चाहतीं, क्योंकि इससे उनकी स्वार्थी राजनीति का अंत हो सकता है।

मोदी ने कांग्रेस पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप भी लगाया और कहा कि कांग्रेस उत्तर-दक्षिण विभाजन के बारे में झूठी बातें फैला रही है। उन्होंने कहा कि एक महिला सबकुछ भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान नहीं भूलती, कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा किया गया यह अपमान हर महिला के दिल में हमेशा रहेगा। मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन समय की आवश्यकता थी और उत्तर, दक्षिण, पूर्व तथा पश्चिम में संतुलित पीएम मोदी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र निर्माण और देश में सुधार के सभी प्रयासों का हमेशा विरोध किया है। (भाषा) 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button