नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध से विपक्ष बेनकाब : बंडी संजय

Ad

हैदराबाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन (महिला आरक्षण) बिल के पारित नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 17 अप्रैल का यह दिन भारत के लोकतंत्र में काला दिन होगा। बंडी संजय ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष द्वारा जिस प्रकार महिला बिल का विरोध किया गया, उससे कांग्रेस नीत इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (आईएनडीआईए) गठबंधन का असली रंग जगजाहिर हो गया है।

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को नहीं हराया, बल्कि देश की महिलाओं को पराजित किया है और महिलाओ को हराने का जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम महिला को लोकसभा व विधानसभा में हक मिलना कांग्रेस को हजम नहीं हुआ, इसलिए रोड़े अटकाकर बिल को पारित नहीं होने दिया गया। उन्होंने सभी महिलाओं से पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पार्टी प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा तमिलनाडु चुनाव में कांग्रेस और डीएमके को हराकर सबक सिखाने का आह्वान किया।

Ad

यह भी पढ़ें… वैज्ञानिक तरीकों से होगी कालेश्वरम बैराजों की मरम्मत : उत्तम कुमार रेड्डी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button