अविनाश मोहंती ने संभाला आबकारी व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निदेशक का पद्भार
हैदराबाद, आबकारी विभाग व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के नए निदेशक के रूप में वरिष्ठ आईपीएस अविनाश मोहंती ने पद्भार ग्रहण किया। नामपल्ली स्थित आबकारी भवन में आज सुबह निदेशक अविनाश मोहंती ने आधिकारिक रूप से जिम्मेदारियां संभालीं।
पद्भार ग्रहण करने के लिए पहुंचे अविनाश महंती का एसटीएफ टीमों ने स्वागत किया। इसके बाद निदेशक कक्ष में उन्होंने कार्यभार संभालते हुए अधिकारियों से मुलाकात की और विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर एन्फोर्समेंट संयुक्त आयुक्त अंजन राव ने उन्हें आबकारी टीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एनफोर्समेंट सहायक आयुक्त प्रणवी, एसटीएफ टीमों के अतिरिक्त एसपी वेंकटेश्वर बाबू, डीएसपी तिरुपति यादव, टीम-बी लीडर प्रदीप राव सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… एआई सहायक करेंगे रेल यात्रियों का मार्गर्शन
इसके अलावा हैदराबाद और रंगारेड्डी के उपायुक्त अनिल कुमार रेड्डी और पी. दशरथ, सहायक आयुक्त आर. किशन, सरूरनगर और हैदराबाद की आबकारी अधीक्षक उज्ज्वला रेड्डी, पंचाक्षरी सहित अन्य अधिकारियों ने भी नए निदेशक से भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



