जीएचएमसी ने अर्ली बर्ड योजना से कमाए 441.88 करोड़

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने जारी वित्त वर्ष में अर्ली बर्ड योजना के अंतर्गत 441.88 करोड़ रुपये का संपत्ति कर प्राप्त किया।

जीएचएमसी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, निगम ने वर्ष 2026-2027 के लिए घोषित अर्ली बर्ड योजना में कुल 441.88 करोड़ रुपये संपत्ति कर संग्रहण करने में सफलता प्राप्त की। बीते एक माह में 3,57,234 लोगों ने संपत्ति कर अदा किया। जीएचएमसी परिधि के संपत्ति कर दाताओं ने 5 प्रतिशत छूट वाली इस योजना से 23.25 करोड़ रुपये की छूट प्राप्त की। पिछले वित्तीय वर्ष में अर्ली बर्ड योजना से निगम को 416.68 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे।

यह भी पढ़ें… तालाबों के पुनरुद्धार में घर खो चुके गरीबों को डबल बेडरूम : हैद्रा

अर्ली बर्ड संपत्ति कर अदा करने में खैरताबाद जोन 220.15 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे रहा। चारमीनार ज़ोन में 29.68 करोड़, गोलकोंडा ज़ोन में 56.85 करोड़, राजेंद्र नगर में 41.8 8 करोड़, सिकंदराबाद ज़ोन में 61.22 करोड़ एवं शमशाबाद ज़ोन में 32.10 करोड़ रुपये संपत्ति कर प्राप्त किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button