दुनियादारी के कर्तव्य के साथ करें आत्मा को जागृत : विनयश्रीजी

Ad

हैदराबाद, दुनिया स्वार्थ की है, जब तक स्वार्थ है, तब तक साथ हैं। स्वार्थ खत्म उस दिन से आपकी दुनिया खत्म। समय रहते चेत जाओ। दुनियादारी करना आपका कर्तव्य है, पर उसके साथ आत्मा का कार्य करते रहो, आत्मा को जागृत करो। उक्त उद्गार सिख छावनी स्थित श्री आनंद जैन भवन कोरा में श्री जैन श्रावक संघ कोरा के तत्वाधान में राजमतीश्रीजी म.सा. राजुल मंडल की विनयश्री म.सा. ने व्यक्त किए।

महामंत्री गौतम मुथा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूज्यश्री ने कहा कि व्यक्ति ने जो भी कर्म किया है, उसको स्वयं ही भुगतना पड़ता है, इसमें परिवार का एक व्यक्ति भी साथ देने वाला नहीं है। कोई किसी के कर्म को नहीं भुगतता। परिवार के लोगों का रिश्ता भी व्यक्ति के धन कमाने तक ही सीमित रहता है। यदि बुरे कर्म किये हैं, तो उसके भागीदार परिवार वाले नहीं बनते। कर्म जिसने बांधा है, वही उसको भुगतने का हकदार है।

यह भी पढ़ें… संस्कार ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण : विनयश्रीजी

Ad

म.सा. ने कर्म, श्रद्धा और जीवन परिवर्तन पर बताया

म.सा. ने कहा कि प्रभु महावीर की वाणी आगम की वाणी भी यही कहती है कि जो स्वयं कर्म करता है, उसे स्वयं को ही भुगतना पड़ता है। जो भी कार्य करें, उसे सच्ची श्रद्धा से करें, तभी उसका सही फल मिलेगा। म.सा. ने वाल्मीकि के कथानक के माध्यम से बताया कि एक संत ने उनके जीवन को बदल दिया। एक शब्द राम का देकर उसे उच्च कोटि का संत बना दिया। नाम की बहुत महिमा होती है।

वाल्मीकि ने राम नाम का जाप किया और बाद में भगवान राम के जीवन पर कथा रामायण की रचना की। म.सा. ने कहा कि हम चाहे जिनवाणी कम सुनें, पर उसे सच्ची श्रद्धा से सुनेंगे, तो उससे जीवन परिवर्तित हो जाएगा। व्यक्ति दिन रात परिवार के सुख के लिए रात दिन दौड़ रहा है और जिन वाणी छोड़कर बस संसार के भोग के पीछे लगा है। अंत में उसे कुछ भी हासिल नहीं होता।

इतना करने के बाद भी केवल दो शब्द मिलेंगे कि यह करना तो आपका फर्ज था, यानी जिम्मेदारी थी, कौनसी बड़ी बात है। मंच संचालन करते हुए महामंत्री ने बताया कि पद्मावती माता तप आराधना के अंतर्गत कल, शुक्रवार को एकासन का आयोजन किया जाएगा। एकासन की व्यवस्था भोजन शाला में रहेगी। इसके लाभार्थी मोनिका कैलाश देशलहरा परिवार हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button