आज़ाद इंजीनियरिंग ने शुरू की जापानी कंपनी मित्सुबिशी के लिए विनिर्माण सुविधा
हैदराबाद, प्रेसिजन इंजीनियरिंग में हैदराबाद की प्रमुख कंपनी आज़ाद इंजीनियरिंग ने शहर के तुनिकीबोल्लारम में मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज के लिए 7,200 वर्ग मीटर की एक्सक्लूसिव लीन मैन्युफैक्चरिंग सुविधा के का प्रारंभ किया। इस अवसर पर मित्सुबिशी की ओर से आज़ाद कंपनी को पार्टनर ऑफ दि इयर पुरस्कार प्रदान किया गया।

यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अत्याधुनिक सुविधा के उद्घाटन समारोह में एमएचआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मासाहितो काटाओका ने किया। अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य तथाई आईटी विभाग के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन तथा आजाद इंजीनियरिंग के चेयरमैन और सीईओ राकेश चोपदार, तेलंगाना सरकार के एयरोस्पेस और रक्षा निदेशक पी.ए. प्रवीण, एमएचआई के टर्बाइन अभियांत्रिकी प्रबंधक राजा राम रेड्डी, कंपनी के जापानी अधिकारी हिरोयुकी ओका, हितोशी मोरिमोटो, शेन मिकी सहित अनेक प्रतिष्ठित उद्यमी एवं अधिकारी अवसर पर उपस्थित थे।
आजाद इंजीनियरिंग और एमएचआई की वैश्विक साझेदारी
मासाहिटो कटोका ने कहा कि गैस टर्बाइन और स्टीम टर्बाइन में अग्रणी कंपनी के रूप में एमएचआई वैश्विक लक्ष्यों में योगदान देने के लिए अभिनव तकनीक और समाधान प्रदान कर रही है। आज़ाद कंपनी महत्वपूर्ण उत्पादों की आपूर्ति कर्ता है।
जयेश रंजन ने कहा कि आजाद इंजीनियरिंग वैश्विक हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर रही है। मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज से प्रतिष्ठित मान्यता के साथ इस सुविधा का उद्घाटन विनिर्माण गंतव्य के रूप में भारत की बढ़ती भूमिका को उजागर करता है।
यह भी पढ़ें… लोकायुक्त ने कर्नाटक में आ सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे
राकेश चोपदार ने कहा कि लीन मैन्युफैक्चरिंग सुविधा एमएचआई के साथ आजाद इंजीनियरिंग की दशक भर की साझेदारी में एक प्रमुख उपलब्धि है। 2012 में कुछ मशीनों से शुरू हुआ यह सफर अब एक विश्वस्तरीय विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है।
पिछले वर्ष जापान के मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ आज़ाद द्वारा दीर्घकालिक अनुबंध किया गया था। इसमें 200 कुशल पेशेवर कार्यरत हैं और निकट भविष्य में यह संख्या में 2000 तक पहुंचने की उम्मीद है। गुणवत्ता, नवाचार और परिशुद्धता इंजीनियरिंग के प्रति प्रतिबद्धता के साथ काम जारी है। यह संयंत्र वैश्विक स्तर पर भागीदारों की बढ़ती मांग को पूरा करने महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






