बंडारू दत्तात्रेय ने किया ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का दौरा

हैदराबाद, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सनतनगर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा कर छात्रों, शिक्षकों एवं मरीजों से बातचीत की। अवसर पर कॉलेज के डीन डॉ. शिरीष कुमार जी. चव्हाण ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

बंडारू दत्तात्रेय ने छात्रों को दी जा रही शिक्षा और बीमित व्यक्तियों व उनके परिजनों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने आयुष एवं योग सेवाओं को जारी रखने और छात्रों में नैतिक मूल्यों का विकास करने हेतु प्रख्यात व्यक्तित्वों के अतिथि व्याख्यान आयोजित करने का सुझाव दिया।

बंडारू दत्तात्रेय ने ईएसआईसी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर मरीज बालमणी से मुलाकात की, जिनकी हाल ही में अवेक क्रैनियोटॉमी नामक जटिल न्यूरोसर्जरी की गयी थी। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें मरीज की जागृत अवस्था में सर्जरी की जाती है, ताकि मस्तिष्क के महत्वपूर्ण कार्य जैसे वाणी और गति को सुरक्षित रखा जा सके।

यह भी पढ़ें… जुबली हिल्स उप-चुनाव में मागंटी सुनीता ने दाखिल किया नामांकन

बंडारू दत्तात्रेय ने डायलिसिस यूनिट, न्यूरोसर्जरी विंग, कैथ लैब और ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण कर मरीजों व उनके परिजनों से उपचार और सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्यों एवं चिकित्सकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यापक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए बधाई दी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button