बांग्लादेश की श्रीलंका पर जीत

Ad

दुबई, अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज सैफ हसन और तौहीद हृदय के अर्धशतकों की मदद से बांग्लादेश ने शनिवार को एशिया कप सुपर-4 चरण के बेहद रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को एक गेंद बाकी रहते चार विकेट से हराया।श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर दासुन शनाका के 37 गेंदों में नाबाद 64 रन की मदद से सात विकेट पर 168 रन बनाए।

जवाब में बांग्लादेश ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाए, जिसमें सैफ ने 45 गेंदों में 61 और तौहीद ने 37 गेंदों में 58 रन का योगदान दिया।पहले ओवर में नुवान तुषारा ने तंजीद हसन को पवेलियन भेज दिया, लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेश टीम दबाव में नहीं दिखी। कप्तान लिटन दास (23) ने सैफ के साथ दूसरे विकेट के लिए 5.2 ओवर में 59 रन जोड़े। सैफ ने बाएँ हाथ के स्पिनर दुनिथ वेलालागे को दो और तुषारा को एक छक्का लगाया।

वेलालागे अपने पिता के अंतिम संस्कार में भाग लेने के बाद यहाँ लौटे हैं। सैफ ने 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और वानिंदु हसरंगा की गेंद पर वेलालागे को कैच देकर लौटे। इससे पहले हसरंगा ने दास को पाथुम निसांका के हाथों लपकवाया। सैफ और तौहीद ने तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। तौहीद ने 15वें ओवर में स्पिनर कामिंद मेंडिस की धुनाई करते हुए 16 रन निकाले। हसरंगा को दुष्मंता चामीरा ने आउट किया।

आखिरी ओवर में बांग्लादेश की जीत, श्रीलंका की शुरुआत फीकी रही

बांग्लादेश ने आखिरी ओवर में दो विकेट गँवा दिए, लेकिन एक गेंद बाकी रहते लक्ष्य तक पहुँचने में कामयाब रही। इससे पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका (15 गेंदों में 22 रन) और कुसल मेंडिस (25 गेंदों में 34 रन) ने पाँच ओवर में 44 रन जोड़े।

निसांका ने तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम को लगातार तीन चौके लगाए, जबकि मेंडिस ने बाएँ हाथ के स्पिनर नासुम अहमद को छक्का जड़ा। निसांका को तेज गेंदबाज तसकीन अहमद ने डीप में सैफ हसन के हाथों लपकवाकर मैच की तस्वीर पलट दी, लेकिन शनाका ने पारी को संभाला।

मेंडिस ने बाएँ हाथ के स्पिनर मेहदी हसन की गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग में सैफ को कैच दे दिया। श्रीलंका का स्कोर इस समय दो विकेट पर 58 रन था। कामिल मिशारा और कुसल परेरा खुलकर खेल नहीं सके और बीच के ओवरों में रनगति धीमी पड़ गई। पॉवरप्ले में श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 53 रन था। बीच के ओवरों में पाँच ओवर के करीब श्रीलंका का कोई बल्लेबाज चौका छक्का नहीं लगा सका।

स्कोर बोर्ड

श्रीलंका पारी : पाथुम निसांका का. सैफ बो. तसकीन 22, कुसल मेंडिस का. सैफ बो. हसन 34, कामिल मिशारा बो. हसन 05, कुसल परेरा का. दास बो. मुस्ताफिजूर 16, दासुन शनाका नाबाद 64, चरित असलंका रन आउट 21, कामिंदु मेंडिस का. दास बो. मुस्ताफिजूर 01, वानिंदु हसरंगा का. हसन तंजीद बो. मुस्ताफिजूर 02, दुनिथ वेलालागे नाबाद 00, अतिरिक्त : 03, कुल : 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन। विकेट पतन : 1-44, 2-58, 3-65, 4-97, 5-154, 6-156, 7-158, गेंदबाजी : इस्लाम 4-0-49-0, अहमद 4-0-36-0, तसकीन 4-0-37-1, हसन 400-25-2, मुस्ताफिजूर 4-0-20-3.

बांग्लादेश पारी : सैफ हसन का. वेलालागे बो. हसरंगा 61, तंजीद हसन बो. तुषारा 00, लिटन दास का. निसांका बो. हसरंगा 23, तौहीद हृदय पगबाधा बो. चामीरा 58, शमीम हुसैन नाबाद 14, जाकिर अली बो. शनाका 09, मेहदी हसन का. मेंडिस बो. शनाका 00, नासुम अहमद नाबाद 01, अतिरिक्त : 03, कुल : 19.5 ओवर में छह विकेट पर 169 रन। विकेट पतन :1-1, 2-60, 3-114, 4-159, 5-168, 6-168, गेंदबाजी : तुषारा 4-0-42-1, चामीरा 4-0-32-1, वेलालागे 4-0-36-0, हसरंगा 4-0-22-2, शनाका 2.5-0-21-2, मेंडिस 1-0-16-0. (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button