संवेदनशील बनें, समयसीमा में समस्याएं सुलझाएं : योगी आदित्यनाथ

Ad

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह यहां जनता दर्शन में प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को संवेदनशील होकर समयसीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र लिए। राजस्व व पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने कहा कि हीलाहवाली नहीं चलेगी, समयसीमा में समाधान कर पीड़ित को सूचित करना होगा। कुछ फरियादियों के जनपद स्तर पर अधिकारियों से न मिलने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी में लखनऊ तक परेशान न हों, पहले अपने जनपद में तैनात अधिकारियों से मिलकर समस्या बताएं।

यह भी पढे़: विजनरी बजट से यूपी को बड़ी सौगात: सीएम योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि हर हाल में सुनवाई होगी और यथोचित समाधान भी मिलेगा। उन्होंने लोगों से धूप-गर्मी में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की। बयान के अनुसार जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने दुलारा। जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हो गए। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button