शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

Ad

मुंबई, घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 330 अंक फिसलकर 77,334 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 93.3 अंक टूटकर 24,079.75 अंक पर पहुंच गया।

बाद में बीएसई सेंसेक्स 772.35 अंक की गिरावट के साथ 76,876.79 अंक और निफ्टी 205.45 अंक फिसलकर 23,967.60 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में तेजी दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे जबकि जापान के निक्की 225 में बढ़त दर्ज की गई।

यह भी पढ़े : पश्चिम एशिया अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की वायदा कीमतों में गिरावट

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.89 प्रतिशत चढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,254.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button