पश्चिम एशिया अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की वायदा कीमतों में गिरावट

Ad

नयी दिल्ली, पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत बुधवार को 77 रुपये घटकर 8,360 रुपये प्रति बैरल रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंध का भाव 77 रुपये या 0.91 प्रतिशत टूटकर 8,360 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसमें 12,205 लॉट का कारोबार हुआ।

Ad

यह भी पढ़े : ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज संकट से तेल की कीमतों में उछाल

विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच प्रतिभागियों के अपने सौदे घटाने से कीमतों पर दबाव पड़ा।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल का भाव 0.89 प्रतिशत टूटकर 88.87 डॉलर प्रति बैरल रहा जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.62 प्रतिशत घटकर 97.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button