नया रंग रूप ले रहा है हैदराबाद का बेगमपेट रेलवे स्टेशन
हैदराबाद, बेगमपेट रेलवे स्टेशन हैदराबाद के ऐतिहासिक रेलवे स्टेशनों में से एक है। इन दिनों सरकार की अमृत भारत योजना के अंतर्गत स्टेशन नया रंग रूप ले रहा है। सरकार की पुनर्विकास पहल के रूप में दो एस्केलेटर और दो लिफ्ट लगाने के साथ स्टेशन को उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बेगमपेट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य अनुमानित 26.55 करोड़ की लागत से जारी है। बेगमपेट रेलवे स्टेशन मुंबई और पुणें से आने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों के लिए महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक है।
यह भी पढ़ें… नये भवन के लिए सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन की पुरानी इमारत का ध्वस्तीकरण
बेगमपेट रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य प्रगति पर
यहाँ 122 ट्रेनें रुकती हैं। प्रतिदिन लगभग 17 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन भवन उन्नयन के अंतर्गत टिकट बुकिंग क्षेत्र में सुधार किया गया और दो लिफ्ट और दो एस्केलेटर बनाए गए हैं। स्टेशन पर एक प्रतीक्षालय भी बनाया गया है।
दमरे सूत्रों के अनुसार, आगमन/निकास यात्रियों की आवाजाही का पृथक्करण, बेहतर सड़क संपर्क, परिसर के भीतर पर्याप्त पार्किंग जैसे कई कार्य इस योजना में शामिल हैं। यह कार्य चरणबद्ध तरीके से अगले मासांत तक पूरे होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभासी कार्यक्रम में इस कार्य की आधारशिला रखी थी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



