भक्तिरत्नजी का महावीर भवन में पदार्पण 23 नवंबर को
हैदराबाद, आचार्य विजयभक्तिरत्नसूरीश्वरजी म.सा., भक्तिदर्शनविजयजी म.सा., भाग्यरत्नविजयजी म.सा. आदि ठाणा-3 रविवार 23 नवंबर को फीलखाना स्थित महावीर भवन पधारेंगे।
प्रचार संयोजक जसराज देवड़ा धोका द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आचार्य ने विकास राजीव बाबूलाल गोलेच्छा के निवास पर दुर्गा देवी के 500 आयंबिल की तपस्या निमित्त पगलिया किया। अवसर पर गोलेच्छा परिवार ने गोशामहल संघ में साधु-साध्वी वैयावच्छ खाते में राशि लिखवायी, जिसकी उपस्थित सभी ने अनुमोदना की।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज शाहअलीबंडा ने किया दिवाली मिलन व अन्नकूट का आयोजन
आचार्य भगवंत विजय भक्तिरत्नसूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा रविवार, 23 नवंबर को सुबह 6.15 बजे गोशामहल से विहार कर फीलखाना पधारेंगे। म.सा. का प्रवचन सुबह 9.30 बजे महावीर भवन, फीलखाना में रहेगा। श्री महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर संघ, फीलखाना के अध्यक्ष गौतम गोलेच्छा, मंत्री दिलीप श्रीश्रीमाल ने सभी से प्रवचन का लाभ लेने का आग्रह किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



