चुक्का रमेश यादव की मौत को लेकर भाजपा ने बनायी कमेटी

Ad

हैदराबाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में पद्भार ग्रहण करने से पहले ही एक्शन मूड में नजर आ रहे एन. रामचंदर राव ने मुलुगू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सर्वाय ग्राम निवासी चुक्का रमेश यादव द्वारा सरकार से इंदिरम्मा आवास पूछने पर कांग्रेस नेताओं की प्रताड़ना के कारण जान दिए जाने की जानकारी जुटाने के लिए कमेटी का गठन किया।

भाजपा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एन. रामचंदर राव ने कमेटी में पूर्व सांसद प्रोफेसर सीताराम नायक, पूर्व सांसद आरूरी रमेश, पूर्व सांसद धर्माराव, प्रदेश महासचिव जी. प्रेमेंदर रेड्डी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एर्राबेल्ली प्रदीप राव को नियुक्त किया। कमेटी गाँव का दौरा कर कांग्रेस सरकार की प्रताड़ना का सामना करने शोकाकुल परिवार के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाएगी। उन्होंने आत्महत्या किए जाने पर दुःख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

Ad

यह भी पढ़ें… मेदक अदालत भवन से परिवार ने लगाई छलांग

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button