भाजपा ने मनाया शिक्षक एमएलसी सीट पर जीत का जश्न

रेवंत सरकार के पतन की शुरुआत-डॉ. के. लक्ष्मण

हैदराबाद,  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने करीमनगर-निजामाबाद-आदिलाबाद-मेदक संयुक्त जिलों की शिक्षक एमएलसी सीट जीतने का जश्न मनाया। नामपल्ली स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय के समक्ष बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी, ढ़ोल व एक-दूसरे पर गुलाल उछाल कर पार्टी के प्रत्याशी मल्का कोमरय्या की जीत का जश्न मनाया।

जश्न के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने करीमनगर-निजामाबाद-आदिलाबाद-मेदक के शिक्षित मतदाताओं का आभार जताया।

कोमरय्या विधान परिषद में बनेंगे शिक्षकों की आवाज,

डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि इन जिलों से पार्टी प्रत्याशी मल्का कोमरय्या व भाजपा की जीत रेवंत सरकार के पतन की शुरुआत साबित होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकारी आदेश संख्या 317 के खिलाफ संघर्ष करने वाले शिक्षकों का साथ दिया, जिसके परिणामस्वरूप ही पार्टी को सफलता मिली है। उन्होंने शिक्षकों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कोमरय्या विधान परिषद में उनकी (शिक्षकों) की आवाज बनेंगे तथा समस्याओं और मांगों को जोरदार तरीके से उठाएगे।

डॉ. के. लक्ष्मण ने राज्य में भाजपा द्वारा जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने की भी जानकारी दी। नवनिर्वाचित एमएलसी कोमरय्या ने संयुक्त जिलों के शिक्षक मतदाताओं व पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए राज्य में शिक्षक के कई प्रकार की समस्याओं से ग्रस्त होने का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वे शीघ्र ही शिक्षकों की समस्याओं को परिष्कार करने के लिए कटिबद्धता से कार्य करेेंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button